इस लेख में हम लेजेंड्री प्लेबैक सिंगर “लता मंगेशकर” के जीवन पर बात करेंगे। हाल ही में उन्होंने 92 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है

Table of Contents
लता मंगेशकर कौन है
“Queen of Melody” या “Nightingale of India” कही जाने वाली लता मंगेशकर बॉलीवुड की एक महान Singer है, इन्होने अपने जीवन में 30000 से अधिक गानो में अपनी आवाज दी है। इनकी गायकी के लिए इन्हे “भारत रत्न”,”पद्मा भूषण” और पद्मा विभूषण जैसे अवार्ड्स भी मिल चुके है।
लता मंगेशकर का सम्पूर्ण जीवन परिचय
नाम | लता मंगेशकर |
जन्म दिनाँक | 28 September 1929 |
मृत्यु | February 6, 2022 |
जन्म स्थान | इंदौर |
धर्म | हिन्दू |
पिता | दीनानाथ मंगेशकर |
प्रमुख अवार्ड्स | पद्मा भूषण(1969) भारत रत्न(2001) दादा साहेब फाल्के अवार्ड(1989) महाराष्ट्र भूषण(1997) पद्मा विभूषण(1999) लिजन ऑफ़ ऑनर(2006) फिल्म फेयर पुरस्कार (1958, 1962, 1965, 1969, 1993 and 1994) राष्ट्रीय पुरस्कार (1972, 1975 and 1990) |
अभिनय | पाहिली मंगलागौर (1942) माझे बाल, चिमुकला संसार (1943) गजभाऊ (1944) बड़ी माँ (1945) जीवन यात्रा (1946) माँद (1948) छत्रपति शिवाजी (1952) |
विवाह | Unmarried |
लता मंगेशकर का पहला हिंदी गाना
लता मंगेशकर ने अपना पहला हिंदी गाना एक मराठी फिल्म “गाजबाउ” में गया था। उनका पहला हिंदी गाना “माता एक सपूत की दुनिया बदल दे तू” था।
लता मंगेशकर ने कुछ फिल्मो में भी काम किया है, पिता की मृत्यु के बाद पैसो के अभाव में उन्होंने कुछ हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया, उनकी पहली फिल्म पाहिली मंगलागौर थी।
लता मंगेशकर जी की मृत्यु कैसे हुई
लता दीदी एक अरसे से बीमार चल रही थी, उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के ICU में भर्ती किया गया था, जहा उनका निमोनिया का इलाज चल रहा है। Covid-19 और निमोनिया से उनकी सेहत बिगड़ी थी। स्वास्थ में काफी सुधार के बाद उनकी सेहत पुनः ख़राब हुई और 92 वर्ष की आयु में “मल्टीप्ल ऑर्गन फेलियर” से उनकी मृत्यु हो गयी।
लता मंगेशकर के सबसे लोकप्रिय गाने
- अजीब दास्ताँ है ये
- भीगी भीगी रातों में
- जब प्यार किया तो डरना क्या
- एक प्यार का नगमा है
- लगजा गले
- तेरे बिना जिंदगी से कोई सिकवा तो नहीं
- अ मेरे वतन के लोगों
- माये नी माये
- कभी खुशी कभी ग़म