
आज के समय में लगभग हर कोई Computer यूज़ करना जानता है, और साथ ही हर कोई कीबोर्ड का इस्तेमाल भी करता ही है। Keyboard में लगभग 104 बटन या Keys होती है, कुछ बटनो का इस्तेमाल हम ज्यादा करते है और कुछ बटनो का इस्तेमाल कुछ काम। लेकिन क्या आपको पता है की कीबोर्ड की सबसे लम्बी कुंजी या बटन कौनसा है। आज के इस पोस्ट में हम इसी के बारे में बात करेंगे, जिससे कीबोर्ड सम्बंधित आपकी जानकारी थोड़ी बेहतर जरूर होगी।
कीबोर्ड की सबसे लम्बी कुंजी/Key
कीबोर्ड की सबसे लम्बी की/बटन Space Bar होता है। साथ ही ये टाइपिंग करते वक़्त सबसे ज्यादा काम आने वाली key/बटन है। Space Bar Key का प्रयोग टाइपिंग करते वक़्त शब्दों के बीच जगह छोड़ने के काम आती है। Space Bar की size बड़ी इसलिए होती है ताकि टाइपिंग करते वक़्त हाथो के दोनों अंगूठो से इसे Press किया जा सके। इससे टाइपिंग स्पीड बढ़ती है और आप ज्यादा शब्दों को कम समय में लिख सकते है। Ctrl, Alt, Shift आदि keys से विपरीत कीबोर्ड में स्पेस बार की संख्या एक ही होती है।
यह भी पढ़े: Prepaid SIM को Postpaid में कैसे बदले
Space Bar Key के अन्य प्रयोग
Typing के दौरान Space Bar key दो अक्षरों के बिच जगह या स्पेस छोड़ने के काम आता है, साथ ही कई प्रोग्राम्स में इसका अलग use भी होता है। जैसे Video Games में Jump के लिए स्पेस बार का use किया जाता है। साथ ही कई मीडिया प्रोग्राम्स जैसे VLC मीडिया में media फाइल्स को pause और Resume के लिए भी space bar key का यूज़ किया जाता है।
आशा है की आपको जानकारी अच्छी लगी होगी। कंप्यूटर सम्बंदित ऐसी और जानकारी के लिए आप हमारी अन्य पोस्ट पढ़ सकते है। आप अपने सुझाव या प्रश्न कमेंट बॉक्स में साँझा कर सकते है। अगले आर्टिकल्स में हम कीबोर्ड के बटन और कीबोर्ड के प्रकार पर बात करेंगे| तब तक आप “Insert Key का यूज़” आर्टिकल पढ़ सकते है।