
Bharat Ratna Award Winners List
आज की इस पोस्ट में भारत रत्न प्राप्तकर्ताओं की लिस्ट के साथ-साथ भारत रत्न के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दे रहे हैं. भारत रत्न से सम्बंधित विवादों से लेकर Suspend किए जाने तक की सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में मिलेगी.
Bharat Ratna Award Kya Hota Hai
भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जिसकी घोषणा 02 जनवरी 1954 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गई थी. प्रारम्भ में यह पुरस्कार सिर्फ़ कला, विज्ञान, साहित्य एवं लोक सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाता था लेकिन 2011 में भारत सरकार ने कहा की मानवता के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी यह सम्मान दिया जा सकेगा.
भारत रत्न, भारत के राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी को दिया जाता है, हालाँकि यह ज़रूरी नहीं है की यह समान्न हर साल दिया जाए.
इसी तरह पहले यह सम्मान खेल में नहीं दिया जाता था लेकिन बाद में खेल में विशिष्ट एवं असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले नागरिक को यह सम्मान दिया जाने लगा. सचिन तेंदुलकर पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें भारत रत्न सम्मान दिया गया है.
भारत रत्न कोई उपाधि नहीं है, अर्थात भारत रत्न प्राप्तकर्ता अपने नाम के साथ उपाधि के रूप में भारत रत्न नहीं लिख सकता. यह एक सम्मान या पुरस्कार है. यह समान्न पाने वाला नागरिक अपने नाम से पहले “भारत रत्न प्राप्तकर्ता” लिख सकता है.
1954 से लेकर आज तक यह समान्न 48 लोगों को मिल चूका है, जिसमें से 2 लोग विदेशी है तथा पाँच महिलाएँ हैं. प्रारम्भ में यह सम्मान मरणोपरान्त नहीं दिया जाता था, लेकिन 1955 से यह समान्न मरणोपरान्त भी दिया जाने लगा. आज तक कुल 16 नागरिकों को यह समान्न मरणोपरान्त दिया जा चुका है. पहला मरणोपरान्त भारत रत्न पुरस्कार 1966 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दिया गया था.
भारत रत्न पाने वाली पहली महिला तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गाँधी थी. श्रीमती इन्दिरा गाँधी के अतिरिक्त चार और महिलाओं को यह सम्मान मिला है, जिसमें लता मंगेशकर, मदर टेरेसा, अरुणा असफ अली, एम.एस सुबुलक्ष्मी के नाम शामिल हैं.
सबसे कम उम्र में भारत रत्न पाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं.
सबसे अधिक उम्र में भारत रत्न पाने वाले व्यक्ति धुन्डो केशव कर्वे हैं.
दो बार भारत रत्न विदेशियों को भी मिला है. खान अब्दुल गफ्फार खान (पाकिस्तान) एवं नेल्सन मंडेला (दक्षिणी अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति) दो विदेशी हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है.
Bharat Ratna Award Winners Benefits In Hindi
- Table of Precedence में 7A की जगह मिलती है.
- भारत रत्न प्राप्तकर्ता को Income Tax नहीं देना होता है.
- भारत रत्न प्राप्तकर्ता को मौजूदा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति एवं CJI के बाद प्रमुख स्थान मिलने के साथ-साथ VVIP का दर्जा मिलता है.
- भारत रत्न प्राप्तकर्ता को भारतीय रेल और इंडियन एयरलाइंस में जीवन भर के लिए मुफ़्त यात्रा करने की सुविधा मिलती है.
- भारत रत्न प्राप्तकर्ता को Diplomatic Passport मिलता है. यह Passport Maroon रंग का होता है और यह देश के सर्वोच्च सरकारी अधिकारियों तथा राजदूत वगैरह को मिलता है.
- भारत रत्न प्राप्तकर्ता को देश और राज्य स्तर पर सम्मान मिलता है। उसे सरकारी कार्यक्रमों में बुलाने के साथ-साथ सरकारी अतिथि के रूप में सम्मानित किया जाता है.
- संसद की बैठकों में भारत रत्न प्राप्तकर्ता के लिए अलग से एक स्थान होता है, अर्थात भारत रत्न प्राप्तकर्ता चाहे तो संसद की बैठकों में भाग ले सकता है.
यह भी पढ़ें:- First In India – भारत में प्रथम
Bharat Ratna Award Winners List
क्र. | Bharat Ratna Winners List | Year |
---|---|---|
1. | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चक्रवर्ती राजगोपालाचारी डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमण | 1954 |
2. | डॉ. भगवान दास डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पंडित जवाहर लाल नेहरू | 1955 |
3. | पंडित गोविन्द वल्लभ पंत | 1957 |
4. | धुन्डो केशव कर्वे | 1958 |
5. | विधान चन्द्र राय राजर्षी पुरुषोत्तम दास टण्डन | 1961 |
6. | डाँ. राजेन्द्र प्रसाद | 1962 |
7. | डाँ. ज़ाकिर हुसैन डाँ पाण्डुरंग वामन काणे | 1963 |
8. | लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरान्त) | 1966 |
9. | इंदिरा गांधी | 1971 |
10. | वराह वेंकट गिरी | 1975 |
11. | कुमार स्वामी कामराज (मरणोपरान्त) | 1976 |
12. | मदर टेरेसा | 1980 |
13. | आचार्य विनोबा भावे (मरणोपरान्त) | 1983 |
14. | खान अब्दुल गफ्फार खान | 1987 |
15. | मखदुम गोपालन रामचंद्रन (मरणोपरान्त) | 1988 |
16. | डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (मरणोपरान्त) नेल्सन मंडेला | 1990 |
17. | राजीव गांधी (मरणोपरान्त) सरदार वल्लभ भाई पटेल (मरणोपरान्त) मोरारजी देसाई | 1991 |
18. | मौलाना अबुल कलाम आजाद (मरणोपरान्त) जे. आर. डी. टाटा सत्यजीत रे | 1992 |
19. | डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गुलजारी लाल नंदा (मरणोपरान्त) अरूणा आसफ अली (मरणोपरान्त) | 1997 |
20. | एम.एस. सुब्बालक्ष्मी सी. सुब्रह्मण्यम जयप्रकाश नारायण (मरणोपरान्त) | 1998 |
21. | पंडित रविशंकर प्रोफेसर अमर्त्य सेन गोपीनाथ बारदोलोई (मरणोपरान्त) | 1999 |
22. | लता मंगेशकर उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ान | 2001 |
23. | भीमसेन जोशी | 2008 |
24. | सचिन तेंदुलकर चिन्तामणि नगेचा रामचन्द्र राव | 2014 |
25. | अटल बिहारी वाजपेयी मदन मोहन मालवीय | 2015 |
26. | प्रणव मुखर्जी नानाजी देशमुख भूपेन हजारिका | 2019 |
Bharat Ratna Award Winners List से सम्बंधित यह पोस्ट आपको कैसी लगी आप हमें कॉमेंट करके बता सकते हैं.
यह भी पढ़ें: