Indian Geography GK And Notes :
- भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है. दक्षिण में स्थित होने की वजह से भारत को दक्षिणी एशियाई देश भी कहा जाता है.
- भारत पूरी तरह उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है. भारत प्रथम चतुर्थांश में स्थित है.
- भारत उत्तरी गोलार्द्ध में 8⁰ 4′ उत्तरी अक्षांश से 37⁰ 6′ उत्तरी अक्षांश तथा 68⁰ 7′ पूर्वी देशांतर से 97⁰ 25′ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है.
- भारत का कुल क्षेत्रफल 32 लाख 87 हज़ार 263 वर्ग किलोमीटर है. विश्व की कुल भूमि का 2.4% हिस्सा भारत के पास है.
- पूर्वी बिन्दु से पश्चिम बिन्दु तक भारत की लम्बाई 2933 किलोमीटर तथा उत्तरी बिन्दु से दक्षिणी बिन्दु तक भारत की लम्बाई 3214 किलोमीटर है.

- उत्तर दिशा में भारत का अंतिम पॉइंट Indira Col, दक्षिण दिशा में Indira Point है, पूर्व दिशा में किबिथू (अरूणाचल प्रदेश) तथा पश्चिम दिशा में Sir Creek है.
- कर्क रेखा भारत के मध्य से गुजरती है. कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम से होकर गुजरती है.
- धरती की चुम्बकीय विषुवत रेखा दक्षिणी भारत के त्रिवेन्द्रम से होकर गुजरती है.
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ एवं एशिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से बड़े देश क्रमश: रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राज़ील एवं ऑस्ट्रेलिया हैं.
- जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है. विश्व की 17.5% आबादी भारत में रहती है. भारत से अधिक जनसंख्या वाला देश चीन है.
- भारत का सड़क नेटवर्क विश्व का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है. भारत के सड़क नेटवर्क की लम्बाई 62 लाख 15 हज़ार 797 किलोमीटर है.
यह भी पढ़ें: भारत की प्रमुख नदियाँ एवं उनकी सहायक नदियाँ
भारत के राज्य
- भारत में 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश (UT) हैं.
क्र. | राज्य का नाम | राज्य की राजधानी | केंद्र शासित प्रदेश | केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी |
---|---|---|---|---|
1 | आंध्र प्रदेश | अमरावती | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह | पोर्ट ब्लेयर |
2 | अरूणाचल प्रदेश | ईटानगर | चण्डीगढ़ | चंडीगढ़ |
3 | असम | दिसपुर | दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव | दमन |
4 | बिहार | पटना | राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली | दिल्ली |
5 | छत्तीसगढ़ | रायपुर | जम्मू एवं कश्मीर | श्रीनगर (गर्मियों में) जम्मू (सर्दियों में) |
6 | गोवा | पणजी | लद्दाख | लेह |
7 | गुजरात | गांधीनगर | लक्षद्वीप | कवारत्ती |
8 | हरियाणा | चंडीगढ़ | पुडुचेरी | पुडुचेरी |
9 | हिमाचल प्रदेश | शिमला | ||
10 | झारखण्ड | रांची | ||
11 | कर्नाटक | बंगलौर | ||
12 | केरल | तिरूवनंतपुरम | ||
13 | मध्य प्रदेश | भोपाल | ||
14 | महाराष्ट्र | मुंबई | ||
15 | मणिपुर | इंफाल | ||
16 | मेघालय | शिलांग | ||
17 | मिजोरम | आइजोल | ||
18 | नागालैण्ड | कोहिमा | ||
19 | ओडिशा | भुवनेश्वर | ||
20 | पंजाब | चंडीगढ़ | ||
21 | राजस्थान | जयपुर | ||
22 | सिक्किम | गैंगटोक | ||
23 | तमिलनाडु | चेन्नई | ||
24 | तेलंगाना | हैदराबाद | ||
25 | त्रिपुरा | अगरतला | ||
26 | उत्तराखंड | देहरादून | ||
27 | उत्तर प्रदेश | लखनऊ | ||
28 | पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है. राजस्थान का क्षेत्रफल 3 लाख 42 हज़ार 239 वर्ग किलोमीटर है. भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान का क्षेत्रफल है.
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है. गोवा राज्य का कुल क्षेत्रफल 3 हज़ार 702 वर्ग किलोमीटर है. 2011 जनगणना के अनुसार गोवा की जनसंख्या 14 लाख 57 हज़ार 723 है.
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीप समूह है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का कुल क्षेत्रफल 8 हज़ार 249 वर्ग किलोमीटर है. 2019 के अनुसार अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की कुल जनसंख्या 4 लाख 34 हज़ार 192 है.
- जनसंख्या एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप है. लक्षद्वीप 36 Islands का एक समूह है, जिसका क्षेत्रफल 32 वर्ग किलोमीटर है. 2011 की जनगणना के अनुसार लक्षद्वीप की जनसंख्या 64 हज़ार 473 है, जिसमें 33 हज़ार 123 पुरुष (Male) एवं 31 हज़ार 350 महिलाएँ (Female) हैं.
- जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली है. दिल्ली की कुल जनसंख्या 1 करोड़ 67 लाख 53 हज़ार 235 है. दिल्ली का कुल क्षेत्रफल 1,483 वर्ग किलोमीटर है.
- जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है. 2011 जनगणना के अनुसार उत्तरप्रदेश की कुल जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हज़ार 341 है, जो भारत की जनसंख्या का 16.17% है. उत्तरप्रदेश का कुल क्षेत्रफल 2 लाख 40 हज़ार 928 वर्ग किलोमीटर है.
- जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम है. 2011 की जनगणना के अनुसार सिक्किम की जनसंख्या 6 लाख 10 हज़ार 577 है. सिक्किम का कुल क्षेत्रफल 7096 वर्ग किलोमीटर है.
- उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक नगर हैं जबकि मेघालय सबसे कम नगर वाला राज्य है.
- महाराष्ट्र सबसे अधिक नगरीय जनसंख्या वाला राज्य है जबकि सिक्किम की नगरीय जनसंख्या सबसे कम है.
यह भी पढ़ें:- भारत रत्न प्राप्तकर्ताओं की लिस्ट एवं भारत रत्न की सम्पूर्ण जानकारी
भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ
- भारत के सात पड़ोसी देश हैं, जिनकी सीमाएं भारत के 16 राज्यों पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, बिहार, उत्तर प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नागालैंड, मणिपुर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात एवं एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से लगती हैं.

- भारत की स्थलीय सीमा 15106.7 किलोमीटर है. भारत की सबसे लंबी सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है, जिसकी लंबाई 4096.7 किलोमीटर है. भारत की सबसे छोटी सीमा अफ़ग़ानिस्तान से लगती है, जो की 106 किलोमीटर है.
- भारत की स्थलीय सीमा का विस्तार
Name of Country | Length of Border |
---|---|
बांग्लादेश | 4096.7 KM |
चीन | 3488 KM |
पाकिस्तान | 3323 KM |
नेपाल | 1751 KM |
म्यांमार | 1643 KM |
भूटान | 699 KM |
अफ़ग़ानिस्तान | 106 KM |
Total | 15106.7 KM |
- भारत की उत्तर दिशा में नेपाल, भूटान एवं चीन स्थित हैं. भारत की पूर्व दिशा में बांग्लादेश, म्यांमार एवं बंगाल की खाड़ी स्थित है. भारत की दक्षिण दिशा में श्रीलंका एवं हिंद महासागर स्थित है. भारत की पश्चिम दिशा में पाकिस्तान एवं अरब सागर स्थित है.
- पड़ोसी देश पाकिस्तान की सीमा भारत के तीन राज्यों गुजरात, राजस्थान, पंजाब एवं एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से लगती है. भारत के साथ पाकिस्तान की सीमा का विस्तार 3323 किलोमीटर है. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा को रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line) कहते हैं. रेडक्लिफ रेखा की स्थापना 17 अगस्त 1947 को British Lawyer Cyril Radcliffe द्वारा की गई थी.
- पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान की सीमा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से लगती है. भारत के साथ अफ़ग़ानिस्तान की सीमा का विस्तार 106 किलोमीटर है, जिसे डुरण्ड रेखा (Durand Line) कहते हैं. Durand Line का निर्धारण 1893 ई. में Sir Henry Mortimer Durand द्वारा किया गया था. Durand Line मुख्य रूप से पाकिस्तान एवं अफ़ग़ानिस्तान के बीच की सीमा है. अफ़ग़ानिस्तान के साथ सीमा वाला हिस्सा POK में आता है, लेकिन भविष्य में जब भी भारत POK को वापस लेगा तो वह लद्दाख में आएगा।
- पड़ोसी देश चीन की सीमा भारत के चार राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश एवं एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से लगती है. भारत के साथ चीन की सीमा का विस्तार 3488 किलोमीटर है. भारत और चीन के बीच की सीमा को मैकमोहन रेखा (McMahon Line) कहते हैं. मैकमोहन रेखा (McMahon Line) की स्थापना सन् 1914 (शिमला) में की गई थी.
- नेपाल की सीमा भारत के पाँच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, बिहार, पश्चिमी बंगाल एवं सिक्किम से लगती है. भारत के साथ नेपाल की सीमा का विस्तार 1751 किलोमीटर है.
- भूटान की सीमा भारत के चार राज्यों सिक्किम, पश्चिमी बंगाल, असम एवं अरूणाचल प्रदेश से लगती है. भारत के साथ भूटान की सीमा का विस्तार 699 किलोमीटर है.
- बांग्लादेश की सीमा भारत के पाँच राज्यों पश्चिमी बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा एवं मिजोरम से लगती है. भारत के साथ बांग्लादेश की सीमा का विस्तार 4096.7 किलोमीटर है.
- पड़ोसी देश म्यांमार की सीमा भारत के चार राज्यों अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर एवं मिजोरम से लगती है. भारत के साथ म्यांमार की सीमा का विस्तार 1643 किलोमीटर है.
- भारत के समुद्र तट की लम्बाई 7516.6 किलोमीटर है.
यह भी पढ़ें :- भारत में प्रथम महिला एवं पुरुष
भारत का मानक समय
- भारत का मानक समय (Indian Standard Time) प्रयागराज के मिर्ज़ापुर से लिया गया है. Indian Standard Time, 01 सितंबर 1947 को लागू किया गया था, इससे पहले भारत में बाँम्बे टाइम और कलकत्ता टाइम हुआ करते थे. भारत का मानक समय (Indian Standard Time) GMT से 5 घंटे 30 मिनट आगे रहता है.
- Indian Standard Time (भारत का मानक समय) की देशांतर रेखा 82⁰ 30′ पर स्थित है, जो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा एवं आंध्र प्रदेश से होकर गुजरती है.