Skip to content

अल्प विराम चिह्न (चिन्ह): परिभाषा, प्रयोग और नियम – Alp Viram Chinh in Hindi

Alp Viram Chinh

Alp Viram Chinh

इस लेख में हम अल्प विराम चिन्ह के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इस लेख में आपको अल्प विराम किसे कहते हैं (Alp Viram Kise Kahate Hain) और अल्प विराम के उदाहरण (Alp Viram Examples in Hindi) के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं।

अतः पुरे लेख को धैर्य पूर्वक पढ़ें और अपने सुझाव और सवाल ह्मारे साथ साझा करें।

Alp Viram Chinh

Alp Viram Chinh

अल्प विराम चिन्ह की परिभाषा (Alp Viram Chinh Ki Paribhasha)

अल्प विराम का अर्थ थोड़ी सी देर के लिए रुकना होता है। भाषा के लिखित रूप में बात को अच्छी तरह समझाने के लिए लेखक वाक्य के बीच में कई बार थोड़े-थोड़े समय के लिए रुकता है। इसी थोड़े समय के ठहराव को संकेत चिन्ह के रूप में लिखने के लिए जिस विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है उसे अल्प विराम चिन्ह (Alp Viram Chinh) कहते हैं।

अल्पविराम का प्रयोग (Alp Viram Chinh Ka Prayog)

अल्प विराम चिन्ह का प्रयोग हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओँ में किया जाता है। हिंदी भाषा में अल्प विराम चिन्ह के प्रयोग और प्रयोग के नियम निम्नलिखित हैं।

  1. अल्प विराम चिह्न का प्रयोग किसी वाक्य में एक ही प्रकार के शब्दों के मध्य रुकने के लिए या उन्हें अलग करने के लिए किया जाता है।

उदाहरण के लिए:

  • विजय ने बच्चों के लिए आम, अमरूद, केले आदि ख़रीदे।
  • मैंने मेले में मिठाई, पकौड़े, आइसक्रीम आदि चीज़ें खाई।
  • मुझे बाज़ार से किताबें, पेन्सिल, रबर आदि सामान खरीदना है।
  1. अल्प विराम चिह्न (Alp Viram Chinh) का प्रयोग किसी वाक्य में उपस्थित सभी उपवाक्यों के मध्य थोड़ा रुकने या उन्हें अलग करने के लिए किया जाता है।

उदाहरण के लिए:

  • मैं आया, खाना खाया और वापस चला गया।
  • हवा चली, आँधी आई और बारिश हुई।

उपरोक्त उदाहरणों में आप देख सकते हैं की वाक्य के उपवाक्यों को अलग करने के लिए अल्प विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।

  1. अल्प विराम चिह्न का प्रयोग अवतरण चिन्ह (Avtaran Chinh) से ठीक पहले भी किया जाता है।

उदाहरण के लिए:

  • उसने मुझसे कहा, “तुम बहुत अच्छे लड़के हो।”
  • पिताजी बोले, “मुझे तुम पर गर्व है”
  1. अल्प विराम चिन्ह का प्रयोग सम्बोधन कारक की संज्ञा और सम्बोधन के पश्चात् किया जाता है।

जैसे:

  • लो, मैं यह चला।
  • लाओ, मुझे देदो।
  • रवि, तुम आज फिर देर से आए हो।
  • महादेव, तू ही सबका रखवाला है।
  • मेघा, अब तुम घर जा सकती हो।
  1. अल्प विराम चिह्न (Alp Viram Chinh) का प्रयोग समानाधिकरण शब्दों के बीच में भी किया जाता है।

उदाहरण के लिए:

  • ईरान के बादशाह, नादिरशाह ने दिल्ली पर चढ़ाई की।
  • विदेहराज की पुत्री वैदेही, राम की पत्नी थी।
  1. अल्प विराम चिह्न (Alp Viram Chinh) का प्रयोग वाक्य के मध्य आए क्रिया विशेषण या विशेषण उपवाक्य प्रयुक्त होने पर, उनको अलग करने के लिए किया जाता है।

उदाहरण के लिए:

  • यह बात, यदि सच पूछो तो, मैं भूल ही गया था।
  • संत महात्माओं ने, समय-समय पर, यह उपदेश दिया है।
  1. अल्प विराम का प्रयोग शब्दों एवं वाक्यांशों की पुनरावृत्ति होने पर किया जाता है और विशेषकर वहाँ, जहाँ उन पर विशेष बल दिया जाए।

उदाहरण के लिए:

  • वह दूर, बहुत दूर रहता है।
  • यह किताब उपयोगी, बहुत उपयोगी है।
  • मैं तुमसे नाराज़, बहुत नाराज़ हूँ।
  1. अल्प विराम चिन्ह का प्रयोग किसी वाक्य में वह, यह, तब, तो, या, अब इत्यादि के लुप्त होने पर किया जाता है।

उदाहरण के लिए:

  • मैं जो कहता हूँ, झटपट करो। (यहाँ अल्प विराम का प्रयोग ‘वह’ के स्थान पर हुआ है)
  • जब खाना ही है, खा लो। (यहाँ अल्प विराम का प्रयोग ‘तब/तो’ के स्थान पर हुआ है)
  • वह जहाँ बैठ जाता है, सो जाता है। (यहाँ अल्प विराम का प्रयोग ‘वहाँ’ के स्थान पर हुआ है)
  1. संयुक्त वाक्यों के प्रधान उपवाक्यों में घना सम्बन्ध होने पर उनके के बीच में अल्प विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण के लिए:

  • पहले मैंने महल देखा, फिर मैंने राजा का किला देखा, और वहाँ से मैं गाँव चला गया।

उपरोक्त सभी स्थितियों के अलावा संख्या के अंकों को अलग करने के लिए, छंदों में यति के पश्चात्, उदाहरणों को अलग करने के लिए और वाक्य में जहाँ थोड़ा रुकने का भाव आए वहाँ अल्प विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।

Alp Viram Chinh

अल्प विराम चिन्ह के उदाहरण (Alp Viram Chinh Ke Udaharan)

  • बाज़ार से आते समय फल, सब्जियां, साबुन आदि लेते आना।
  • वह आया, नहाया और नए कपड़े पहन कर चला गया।
  • मोहन, तुम खेत में जाकर ताज़ा सब्ज़ियां ले आओ।
  • विजय ने आकाश से कहा, चले जाओ।
  • रोको, मत जाने दो।
  • ठहरो, तुम ऐसा नहीं कर सकते।
  • बैठो, खाना खाकर जाना।
  • मैं चला जाता, किन्तु मेरी तबियत कुछ ठीक नहीं है।

अल्प विराम चिन्ह के वाक्य (Alp Viram Chinh Ke Vakya)

  • बच्चा, बाहर जाकर खेलो।
  • रोको मत, जाने दो।
  • विजय, तुम खाना खाकर बाज़ार चले जाना।
  • जब वह खाने बैठता है, खाता ही जाता है।
  • सीमा, विजया, कविता और किरणा घर चली गई।
  • बैठो, बैठकर बात करो।

संज्ञा की परिभाषा, भेद और उदाहरण

  1. भाववाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण
  2. जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण
  3. व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण

सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण

  1. संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
  2. निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
  3. प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
  4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
  5. निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
  6. पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण

समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण

  1. अव्ययीभाव समास की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण
  2. द्विगु समास की परिभाषा और उदाहरण
  3. कर्मधारय समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  4. बहुव्रीहि समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  5. द्वन्द्व समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  6. तत्पुरुष समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण

वाक्य की परिभाषा, भेद एवं उदहारण

  1. मिश्र वाक्य की परिभाषा एवं उदाहरण
  2. संयुक्त वाक्य की परिभाषा एवं उदाहरण
  3. साधारण वाक्य की परिभाषा एवं उदहारण

विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण

  1. परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  2. संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  3. गुणवाचक विशेषण की परिभाषा और उदाहरण
  4. सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण
  5. विशेष्य की परिभाषा एवं उदाहरण
  6. प्रविशेषण की परिभाषा एवं उदाहरण

क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण

  1. सामान्य क्रिया की परिभाषा और उदाहरण
  2. पूर्वकालिक क्रिया की परिभाषा एवं उदाहरण
  3. नामधातु क्रिया की परिभाषा और उदाहरण
  4. संयुक्त क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  5. अकर्मक क्रिया की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण
  6. प्रेरणार्थक क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  7. सकर्मक क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण

सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण

  1. प्रत्यय
  2. उपसर्ग
  3. शब्द-विचार
  4. कारक
  5. विलोम शब्द
  6. पर्यायवाची शब्द
  7. तत्सम और तद्भव शब्द
  8. संधि और संधि-विच्छेद
  9. सम्बन्धबोधक अव्यय
  10. अयोगवाह
  11. हिंदी वर्णमाला
  12. वाक्यांश के लिए एक शब्द
  13. समुच्चयबोधक अव्यय
  14. विस्मयादिबोधक अव्यय
  15. हिंदी लोकोक्तियाँ
  16. हिंदी स्वर
  17. संज्ञा उपवाक्य
  18. भाव वाच्य
  19. कर्तृ वाच्य
  20. कर्म वाच्य

व्यंजन की परिभाषा, भेद और वर्गीकरण

  1. उत्क्षिप्त व्यंजन
  2. संघर्षहीन व्यंजन
  3. प्रकम्पित व्यंजन
  4. संघर्षी व्यंजन
  5. स्पर्श व्यंजन
  6. नासिक्य व्यंजन
  7. स्पर्श संघर्षी व्यंजन
  8. पार्श्विक व्यंजन

विराम चिह्न की परिभाषा, भेद और नियम

  1. योजक चिह्न
  2. अवतरण चिह्न
  3. अल्प विराम
  4. पूर्ण विराम चिह्न
error: Content is protected !!