Skip to content

अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण

Anishchay Vachak Sarvanam

Anishchay Vachak Sarvanam

Anishchay Vachak Sarvanam
Anishchay Vachak Sarvanam

अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं | Anishchay Vachak Sarvanam Kise Kahate Hain

जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति अथवा पदार्थ का बोध नहीं होता हो उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। अनिश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत ‘कोई’ और ‘कुछ’ आते हैं, जहाँ ‘कोई’ किसी पुरुष को दर्शाता है तथा ‘कुछ’ शब्द से किसी अनिश्चित पदार्थ का बोध होता है।

आसान भाषा में कहें तो अनिश्चयवाचक शब्दों से किसी व्यक्ति, वस्तु अथवा पदार्थ के बारे में अनिश्चितता का बोध नहीं होता है। इस बात को हम आगे उदाहरणों के माध्यम से समझेंगे।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण | Anishchay Vachak Sarvanam Ke Udaharan

  • जल में कुछ है।
  • घी में कुछ गिर गया है।
  • कोई आ रहा है।
  • वे कुछ खा रहे हैं।

कोई सर्वनाम का प्रयोग किसी एकवचन अथवा बहुवचन पुरुष (व्यक्ति) की अनिश्चितता व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

  • बाहर कोई खड़ा है।
  • ऐसा ना हो कि कोई आ जाए।
  • छत पर कोई है।

उपरोक्त वाक्यों में कोई सर्वनाम का प्रयोग किसी अज्ञात पुरुष की अनिश्चितता का बोध करवाने हेतु किया गया है। अतः उपरोक्त वाक्य अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay Vachak Sarvanam) के उदाहरण हैं।

  • यह काम हर कोई नहीं कर सकता।

इस वाक्य में ‘कोई’ सर्वनाम के साथ ‘हर’ शब्द का प्रयोग किया गया है जिसका अर्थ हर आदमी है। इस वाक्य में किसी निश्चित व्यक्ति के बारे में संकेत ने मिलकर अनिश्चितता बनी हुई है। अतः यह वाक्य अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay Vachak Sarvanam) का उदाहरण होगा।

कोई सर्वनाम के साथ ‘और’ तथा ‘दूसरा’ शब्द का प्रयोग भी किया जाता है। जैसे:- यह बात कोई और ना जान पाए तुम्हारी जगह कोई दूसरा होता तो मैं उसे निकाल देता।

  • मेरे घर कोई आए हैं।

उपरोक्त वाक्य में ‘कोई’ सर्वनाम का प्रयोग आदर भाव के अर्थ में हुआ है। आदर भाव के साथ-साथ किसी व्यक्ति के बारे में अनिश्चितता का बोध भी हो रहा है। अतः यह वाक्य अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay Vachak Sarvanam) का उदाहरण होगा।

आम तौर पर ‘कुछ’ शब्द का प्रयोग विशेषण के समान होता है। जब किसी वाक्य में संज्ञा के स्थान पर कुछ सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है तो यह किसी वस्तु या पदार्थ की अनिश्चितता का बोध करवाता है।

  • घी में कुछ गिरा है।
  • पानी में कुछ है।
  • मेरी आंख में कुछ गिर गया है।

उपरोक्त सभी वाक्यों में ‘कुछ’ सर्वनाम का प्रयोग किसी अनिश्चित पदार्थ या छोटे जीव जंतु की ओर संकेत करने के लिए किया गया है। अतः उपरोक्त सभी वाक्य अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay Vachak Sarvanam) के उदाहरण हैं।

  • मेरी तबीयत कुछ न पूछो।
  • तुम दोनों के बीच कुछ तो था।

उपरोक्त वाक्यों में ‘कुछ’ सर्वनाम का प्रयोग किया गया है। उपरोक्त दोनों वाक्यों से यह समझ में आता है कि जिसके बारे में बात हो रही है वह अनिश्चित है। वाक्य में अनिश्चिता व्यक्त करने के लिए ‘कुछ’ सर्वनाम का प्रयोग किया गया है। अतः उपरोक्त दोनों वाक्य अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay Vachak Sarvanam) के उदाहरण हैं।

  • आसमान में कुछ चमक रहा है।
  • मुझे कुछ रुपए उधार चाहिए थे।

उपरोक्त दोनों वाक्यों में आसमान में चमकने वाली किसी चीज़ और कितने रूपए उधार दिए गए, इसकी अनिश्चिता बनी हुई। अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा से हम जानते हैं की “जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति अथवा पदार्थ का बोध नहीं होता हो उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।”

अतः उपरोक्त दोनों वाक्य अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं।

  • मैंने कुछ नहीं किया।
  • मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है।
  • तुम्हें कोई भड़का रहा है।

उपरोक्त तीनों वाक्यों में अनिश्चिता की स्थिति साफ़ देखी जा सकती है। अनिश्चिता व्यक्त करने के लिए अनिश्चय वाचक सर्वनाम शब्द ‘कोई’ और कुछ का प्रयोग हुआ है। अतः उपरोक्त तीनों वाक्य अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay Vachak Sarvanam) के उदाहरण हैं।

FAQs

  1. अनिश्चयवाचक सर्वनाम में कौन कौन से शब्द आते हैं?

    Anishchay Vachak Sarvanam

    अनिश्चयवाचक सर्वनाम में ‘कोई’ और ‘कुछ’ शब्द आते हैं?

  2. सार्वनामिक विशेषण और अनिश्चयवाचक सर्वनाम में क्या अंतर है?

    Anishchay Vachak Sarvanam

    सार्वनामिक विशेषण किसी संज्ञा की विशेषता बताते हैं जबकि अनिश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग किसी वाक्य में संज्ञा के स्थान पर किया जाता है। सार्वनामिक विशेषण का प्रयोग संज्ञा के साथ किया जाता है जबकि अनिश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है।

Other Posts Related to Hindi Vyakran

  1. संज्ञा
  2. सर्वनाम
  3. प्रत्यय
  4. उपसर्ग
  5. वाक्य
  6. शब्द-विचार
  7. कारक
  8. समास
  9. विशेषण
  10. विलोम शब्द
  11. पर्यायवाची शब्द
  12. तत्सम और तद्भव शब्द
  13. संधि और संधि-विच्छेद
  14. सम्बन्धबोधक अव्यय
  15. अयोगवाह
  16. हिंदी वर्णमाला
  17. वाक्यांश के लिए एक शब्द
  18. समुच्चयबोधक अव्यय
  19. विस्मयादिबोधक अव्यय
  20. जातिवाचक संज्ञा
  21. व्यक्ति वाचक संज्ञा
  22. प्रेरणार्थक क्रिया
  23. भाव वाचक संज्ञा
  24. सकर्मक क्रिया
error: Content is protected !!