Skip to content

गुणवाचक विशेषण: परिभाषा और उदाहरण

Gunvachak Visheshan

Gunvachak Visheshan

Gunvachak Visheshan

गुणवाचक विशेषण की परिभाषा (Gunvachak Visheshan Ki Paribhasha)

किसी वाक्य में संज्ञा अथवा सर्वनाम के गुण, दोष, रंग, रूप, आकार, स्वभाव, समय, स्थान या दशा आदि का बोध करवाने वाले शब्दों को गुणवाचक विशेषण कहते हैं। गुणवाचक विशेषण का शाब्दिक अर्थ गुण बताने वाला होता है। गुणवाचक विशेषणों की संख्या निश्चित नहीं है।

जैसे:- बुरे लोग, साफ बस्ती, कठोर शरीर, नए कपड़े, बड़ा मकान, सफ़ेद घोडा, लालची आदमी इत्यादि.

हीनता के अर्थ का बोध करवाने के लिए गुणवाचक विशेषणों के साथ ‘सा’ प्रत्यय का प्रयोग किया जाता है. जैसे:- छोटी सी दीवार।

गुणवाचक विशेषण शब्द (Gunvachak Visheshan Shabd)

समय या काल नया, पुराना, आगामी, मौसमी, अगला, पिछला, प्राचीन, भूत, वर्तमान, आज, कल, सुबह, शाम इत्यादि.
स्थान लंबा, चौड़ा, भीतरी, बाहरी, ऊँचा, नीचा, सीधा, तिरछा, सँकरा, स्थानीय इत्यादि.
आकार नुकीला, सुंदर, पोला, समान, सुडौल, चौकोर, गोल, चपटा इत्यादि.
रंग लाल, पीला, नीला, हरा, कला, सफ़ेद, सुनहरी, चमकीला, धुँधला, फीका इत्यादि.
दशा दुबला, पतला, मोटा, गीला, सूखा, पिघला, घना, ग़रीब, अमीर, पालतू, रोगी, स्वस्थ, बीमार, कच्चा इत्यादि.
गुण भला, बुरा, उचित, अनुचित, सच, झूठ, शांत, सीधा, दुष्ट, न्यायी, दानी, पापी, कमज़ोर, ताक़तवर, मीठा, खट्टा इत्यादि.

गुणवाचक विशेषण के उदाहरण (Gunvachak Visheshan Ke Udaharan)

  • मेरा सिर कुछ भारी सा हो रहा है।
  • रमेश एक बलवान युवक है।
  • राधा मेधावी छात्रा है।
  • हमारे घर के बाहर बड़ा सा पेड़ है।
  • कुत्ता पालतू जानवर है।
  • हमनें नया घर बनवा लिया है।
  • कमलेश सीधा आदमी है।
  • ताज़ा दूध सेहत के लिए अच्छा होता है।

गुणवाचक विशेषण के कुछ अन्य उदाहरण (Gunvachak Visheshan Examples in Hindi)

  • जयपुर एक स्वच्छ नगर है।

इस वाक्य में जयपुर एक संज्ञा शब्द है जिसकी विशेषता ‘स्वच्छ’ बता रहा है। अतः यह उदहारण गुणवाचक विशेषण (Gunvachak Visheshan) का उदहारण है।

  • पृथ्वी गोल है।


उपरोक्त वाक्य में पृथ्वी संज्ञा शब्द है जिस की विशेषता बताने वाला शब्द गोल है। अतः यह वाक्य गुणवाचक विशेषण (Gunvachak Visheshan) का उदाहरण है।

  • रमेश एक चालाक आदमी है।

उपरोक्त वाक्य के अनुसार रमेश की विशेषता यह है कि वह एक चालाक आदमी है। वाक्य में रमेश संज्ञा शब्द है जिस की विशेषता बताने वाला शब्द चालाक है। अतः यह वाक्य गुणवाचक विशेषण का उदाहरण होगा।

  • हमारे पास एक सफ़ेद घोड़ा है।

उपरोक्त वाक्य के अनुसार घोड़े की विशेषता यह है कि उसका रंग सफ़ेद है। अतः यह वाक्य गुणवाचक विशेषण का उदाहरण होगा।

  • चाय फीकी है।

उपरोक्त वाक्य के अनुसार चाय का स्वाद फीका है। इस वाक्य में संज्ञा शब्द चाय की विशेषता बताने वाला शब्द ‘फीकी’ है। अतः हम कह सकते हैं कि इस वाक्य में संज्ञा की विशेषता बताने वाला शब्द ‘फीकी’ है। इसलिए यह वाक्य गुणवाचक विशेषण का उदाहरण होगा।

  • रवि एक ईमानदार इंसान है।

उपरोक्त वाक्य में रवि नामक व्यक्ति की विशेषता बताई जा रही है। इस वाक्य में रवि संज्ञा शब्द है। संज्ञा शब्द की विशेषता बताने वाला शब्द ईमानदार है इसलिए इस वाक्य में ईमानदार विशेषण शब्द होगा। किसी व्यक्ति का ईमानदार होना उसके गुण को दर्शाता है। अतः यह वाक्य गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है।

  • वह एक चंचल बालक है।

उपरोक्त वाक्य में बालक संज्ञा शब्द है जिसकी विशेषता बताने वाला शब्द चंचल है अतः यह वाक्य गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है।

गुणवाचक विशेषण के वाक्य (Gunvachak Visheshan Ke Vakya)

  • चाय मीठी है।
  • मेरे पास काली शर्ट है।
  • विक्रम का कद छोटा है।
  • हमारे घर के पास एक बड़ा सा तालाब है
  • आज पश्चिमी हवाएं चल रही है।
  • हमने पुराने कपड़े दान कर दिए।

Other Posts Related to Hindi Vyakran

  1. संज्ञा
  2. सर्वनाम
  3. प्रत्यय
  4. उपसर्ग
  5. वाक्य
  6. शब्द-विचार
  7. कारक
  8. समास
  9. विशेषण
  10. विलोम शब्द
  11. पर्यायवाची शब्द
  12. तत्सम और तद्भव शब्द
  13. संधि और संधि-विच्छेद
  14. सम्बन्धबोधक अव्यय
  15. अयोगवाह
  16. हिंदी वर्णमाला
  17. वाक्यांश के लिए एक शब्द
  18. समुच्चयबोधक अव्यय
  19. विस्मयादिबोधक अव्यय
  20. जातिवाचक संज्ञा
  21. व्यक्ति वाचक संज्ञा
  22. प्रेरणार्थक क्रिया
  23. भाव वाचक संज्ञा
  24. सकर्मक क्रिया
error: Content is protected !!