Site icon Via Hindi

लिंग की परिभाषा: भेद, उदाहरण और नियम

Hindi Gender Ling

संज्ञा में लिंग, वचन और कारक के कारण रुपांतर होता है। संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु के स्त्री या पुरुष जाति का होने का बोध होता हो उसे लिंग कहते हैं। हिंदी में लिंग (Hindi Gender Ling) के आधार पर संज्ञा में जो रुपांतर होता है, वह या तो पुरुष जाति के रूप में होता है या स्त्री जाति के रूप में।

दरअसल, इस संसार की सभी प्राणी वाचक और अप्राणी वाचक संज्ञाओं को लिंग के आधार पर दो वर्गों में बांट सकते हैं; स्त्रीलिंग और पुल्लिंग। इस लेख में हम हिंदी में लिंग (Gender in Hindi) की परिभाषा, प्रकार आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बता रहे हैं।

अतः लेख को धैर्य पूर्वक पढ़ें।

लिंग (Ling)

लिंग की परिभाषा:- संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु के स्त्री या पुरुष जाति का होने का बोध होता हो उसे लिंग (Ling) कहते हैं। लिंग का अर्थ चिह्न या पहचान होता है। हिंदी भाषा की मूल भाषा, संस्कृत भाषा, में तीन प्रकार के लिंग (Ling) होते हैं। परन्तु हिंदी भाषा में तीन प्रकार के लिंग की व्यवस्था न होकर, दो प्रकार के लिंग की व्यवस्था है।

Gender in Hindi

लिंग के भेद या प्रकार

हिंदी में लिंग के दो प्रकार होते हैं:- पुल्लिंग और स्त्रीलिंग।

  1. पुल्लिंग
  2. स्त्रीलिंग

पुल्लिंग (Pulling)

पुल्लिंग की परिभाषा:- संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु की पुरुष जाति होने का बोध होता हो उसे पुल्लिंग (Pulling) कहते हैं। जैसे:- गोविन्द, शहर, गाँव, गिलास, अध्यापक, काला, बकरा, ऊँट, शंकर, विजय, घर, लड़का, दादा, चाचा इत्यादि।

स्त्रीलिंग (Striling)

पुल्लिंग की परिभाषा:- संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु की स्त्री जाति होने का बोध होता हो उसे स्त्रीलिंग (Striling) कहते हैं। जैसे:- गीता, गाय, कार, वीणा, अध्यापिका, काली, बकरी, भैंस, सीता, गीता, सड़क इत्यादि।

Gender in Hindi

लिंग की पहचान (Ling Ki Pahchan)

शब्दों के लिंग की पहचान शब्दों के व्यवहार से होती है। हिंदी के अनेक शब्द सदैव पुल्लिंग ही रहते हैं तो कुछ शब्द सदैव स्त्रीलिंग ही रहते है, जबकि बहुत से ऐसे शब्द भी होते हैं जिनका रूप पुल्लिंग से स्त्रीलिंग में बदला जा सकता है।

आइए, लिंग की पहचान करने के नियम जानते हैं।

पुल्लिंग शब्दों की पहचान

  1. पर्वतों के नाम, देशों के नाम, अनाज़ों के नाम, हिंदी महीनों के नाम, दिनों के नाम, जलस्थलों के नाम, विभागों के नाम, ग्रह-नक्षत्रों के नाम, पेड़ों के नाम इत्यादि पुल्लिंग होते हैं, कुछ अपवादों को छोड़ कर।
  1. हिंदी के जिन शब्दों के अंत में अ, इ, उ आता है, उनमें से अधिकतर शब्द पुल्लिंग शब्द होते हैं, अर्थात अकारांत, इकारांत या उकारांत शब्द प्रायः पुल्लिंग होते हैं।

जैसे:-

जग, जल, जीव, मन, संसार, शरीर, तन, धन, कवि, ऋणि, मुनि, साधु, ध्वज, जन्तु, इत्यादि।

  1. हिंदी के जिन शब्दों के अन्त में त्र, न, ण, ख, ज, आर, आय अक्षर आते हों, उनमें से अधिकतर शब्द पुल्लिंग शब्द होते हैं।

जैसे:-

चित्र, मित्र, पत्र, पालन, वदन, जीवन, आंदोलन, जागरण, पोषण, भरण, हरण, रुख, सुख, दु:ख, मुख, सरोज, मनोज, भोज, अनाज, श्रृंगार, विहार, आहार, संचार, आचार, विचार, प्रचार, आकार, अधिकार, चमत्कार, व्यवसाय, अध्याय, न्याय इत्यादि।

अपवाद:- थकन, लगन, सीख, भीख, चीज़, मौज, खाज, लाज, खोज, हार, हुंकार, बौछार, पुकार, हाय, गाय, राय इत्यादि।

  1. अनेक संज्ञा शब्दों में त्व, पा, पन आदि प्रत्यय जोड़ने पर बनने वाला शब्द अक्सर पुल्लिंग होता है।

जैसे:-

शिवत्व, मनुष्यत्व, पशुत्व, गुरुत्व, बचपन, लड़कपन, बाँकपन, बुढ़ापा, मोटापा, बन्धुत्व, पुरुषत्व, पागलपन, भोलापन, छुटपन, बाँझपन इत्यादि।

स्त्रीलिंग शब्दों की पहचान

  1. तिथियों के नाम, भाषाओँ के नाम, लिपियों के नाम, बोलियों के नाम, नदियों के नाम, नक्षत्रों के नाम, देवियों के नाम, महिलाओं के नाम, लताओं के नाम स्त्रीलिंग होते हैं।
  1. हिंदी के जिन शब्दों के अंत में आ या ई की मात्रा आती है, उनमें से अधिकतर शब्द स्त्रीलिंग होते हैं।

जैसे:-

रमा, सीता, गीता, अनुजा, कली, नदी, रोटी, टोपी, सब्जी, राधा, गली, पीली, काली, चमकीली इत्यादि।

  1. हिंदी के बहुत से शब्दों में ता, आस, आहट, आवट, आई, ई इत्यादि प्रत्यय जोड़ देने पर बनने वाले लगभग शब्द स्त्रीलिंग होते हैं।

जैसे:-

  1. हिंदी के अनेक प्राणी वाचक शब्दों का प्रयोग सदैव स्त्रीलिंग में ही होता है।

जैसे:-

सेना, सरकार, पुलिस, संतान, संतति इत्यादि।

पुल्लिंग से स्त्रीलिंग बनाने के नियम

  1. पुल्लिंग शब्दों में ‘आनी’ प्रत्यय जोड़कर स्त्रीलिंग शब्द बनाए जा सकते हैं।

जैसे:-

  1. जिन पुल्लिंग शब्दों के अंत में ‘अ’ की मात्रा प्रयुक्त हुई हो, उन शब्दों में ‘अ’ के स्थान पर ‘ई’ जोड़कर स्त्रीलिंग शब्द बनाए जा सकते हैं।

जैसे:-

  1. अनेक पुल्लिंग शब्दों में ‘इन’ प्रत्यय जोड़कर स्त्रीलिंग शब्द बनाए जा सकते हैं।

जैसे:-

  1. जिन पुल्लिंग शब्दों के अंत में ‘अ’ की मात्रा प्रयुक्त हुई हो, उन शब्दों में ‘अ’ के स्थान पर ‘आ’ जोड़कर स्त्रीलिंग शब्द बनाए जा सकते हैं।

जैसे:-

  1. अनेक पुल्लिंग शब्दों में ‘आइन’ प्रत्यय जोड़कर स्त्रीलिंग शब्द बनाए जा सकते हैं।

जैसे:-

  1. जिन पुल्लिंग शब्दों के अंत में ‘अक’ प्रयुक्त हुआ हो, उन शब्दों में ‘अक’ के स्थान पर ‘इका’ जोड़कर स्त्रीलिंग शब्द बनाए जा सकते हैं।

जैसे:-

  1. हिंदी के जिन पुल्लिंग शब्दों के अंत में ‘वान’ आया हो, उन शब्दों के अंत में ‘वान’ के स्थान पर ‘वती’ का तथा जिन शब्दों के अंत में ‘मान’ आया हो उनके अंत में ‘मति’ जोड़कर स्त्रीलिंग शब्द बनाए जा सकते हैं।

जैसे:-

  1. जिन पुल्लिंग शब्दों के अंत में ‘आ’ की मात्रा प्रयुक्त हुई हो, उन शब्दों में ‘आ’ के स्थान पर ‘इया’ जोड़कर स्त्रीलिंग शब्द बनाए जा सकते हैं।

जैसे:-

  1. जिन पुल्लिंग शब्दों के अंत में ‘आ’ की मात्रा प्रयुक्त हुई हो, उन शब्दों में ‘आ’ के स्थान पर ‘ई’ जोड़कर स्त्रीलिंग शब्द बनाए जा सकते हैं।

जैसे:-

  1. पुल्लिंग शब्दों में ‘नी’ प्रत्यय जोड़कर स्त्रीलिंग शब्द बनाए जा सकते हैं।

जैसे:-

  1. जिन पुल्लिंग शब्दों के अंत में ‘ई’ प्रयुक्त हुआ हो, उन शब्दों में ‘ई’ के स्थान पर ‘इनी’ जोड़कर स्त्रीलिंग शब्द बनाए जा सकते हैं।

जैसे:-

  1. अनेक पुल्लिंग संज्ञाओं के आगे ‘मादा’ शब्द लगाकर उसका स्त्रीलिंग बनाया जाता है.

जैसे:-

लिंग से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य

FAQs

  1. लिंग किसे कहते हैं इसके कितने भेद है?

    संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु के स्त्री या पुरुष जाति का होने का बोध होता हो उसे लिंग (Ling) कहते हैं। लिंग के दो भेद होते हैं:- पुल्लिंग और स्त्रीलिंग।

  2. लिंग से क्या समझते है?

    संज्ञा में लिंग, वचन और कारक के कारण रुपांतर होता है। संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु के स्त्री या पुरुष जाति का होने का बोध होता हो उसे लिंग कहते हैं। हिंदी में लिंग (Gender in Hindi) के आधार पर संज्ञा में जो रुपांतर होता है, वह या तो पुरुष जाति के रूप में होता है या स्त्री जाति के रूप में।

  3. घाटी का लिंग क्या है?

    घाटी का लिंग स्त्रीलिंग होता है.

  4. देवनागरी का लिंग क्या है?

    देवनागरी का लिंग स्त्रीलिंग होता है.

  5. तारा का लिंग क्या होगा?

    तारा का लिंग पुल्लिंग होता है. संस्कृत भाषा में तारा का लिंग स्त्रीलिंग होता है.

संज्ञा की परिभाषा, भेद और उदाहरण

  1. भाववाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण
  2. जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण
  3. व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण

सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण

  1. संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
  2. निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
  3. प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
  4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
  5. निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
  6. पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण

समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण

  1. अव्ययीभाव समास की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण
  2. द्विगु समास की परिभाषा और उदाहरण
  3. कर्मधारय समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  4. बहुव्रीहि समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  5. द्वन्द्व समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  6. तत्पुरुष समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण

वाक्य की परिभाषा, भेद एवं उदहारण

  1. मिश्र वाक्य की परिभाषा एवं उदाहरण
  2. संयुक्त वाक्य की परिभाषा एवं उदाहरण
  3. साधारण वाक्य की परिभाषा एवं उदहारण

विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण

  1. परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  2. संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  3. गुणवाचक विशेषण की परिभाषा और उदाहरण
  4. सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण
  5. विशेष्य की परिभाषा एवं उदाहरण
  6. प्रविशेषण की परिभाषा एवं उदाहरण

क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण

  1. सामान्य क्रिया की परिभाषा और उदाहरण
  2. पूर्वकालिक क्रिया की परिभाषा एवं उदाहरण
  3. नामधातु क्रिया की परिभाषा और उदाहरण
  4. संयुक्त क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  5. अकर्मक क्रिया की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण
  6. प्रेरणार्थक क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  7. सकर्मक क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण

व्यंजन की परिभाषा, भेद और वर्गीकरण

  1. उत्क्षिप्त व्यंजन
  2. संघर्षहीन व्यंजन
  3. प्रकम्पित व्यंजन
  4. संघर्षी व्यंजन
  5. स्पर्श व्यंजन
  6. नासिक्य व्यंजन
  7. स्पर्श संघर्षी व्यंजन
  8. पार्श्विक व्यंजन

विराम चिह्न की परिभाषा, भेद और नियम

  1. योजक चिह्न
  2. अवतरण चिह्न
  3. अल्प विराम
  4. पूर्ण विराम चिह्न

सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण

  1. प्रत्यय
  2. उपसर्ग
  3. शब्द-विचार
  4. कारक
  5. विलोम शब्द
  6. पर्यायवाची शब्द
  7. तत्सम और तद्भव शब्द
  8. संधि और संधि-विच्छेद
  9. सम्बन्धबोधक अव्यय
  10. अयोगवाह
  11. हिंदी वर्णमाला
  12. वाक्यांश के लिए एक शब्द
  13. समुच्चयबोधक अव्यय
  14. विस्मयादिबोधक अव्यय
  15. हिंदी लोकोक्तियाँ
  16. हिंदी स्वर
  17. संज्ञा उपवाक्य
  18. भाव वाच्य
  19. कर्तृ वाच्य
  20. कर्म वाच्य
  21. क,ख,ग,घ in english
Exit mobile version