Skip to content

Vilom Shabd in Hindi – विलोम शब्द की परिभाषा और उदाहरण

hindi vilom shabd

Hindi Vilom Shabd

इस लेख में हम हिंदी विलोम शब्द (Hindi Vilom Shabd) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं. हिंदी व्याकरण में विलोम शब्द एक महत्वपूर्ण अध्याय है. विलोम का अर्थ उल्टा होता है. अतः किसी शब्द का विलोम वह शब्द होगा जिसका अर्थ उस शब्द के अर्थ के ठीक उल्टा हो.

केंद्र और राज्य स्तर की अनेक परीक्षाओं में हिंदी विलोम शब्द (Hindi Vilom Shabd) से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं. अतः पूरे लेख को धैर्य पूर्वक पढ़ें.

विलोम शब्द किसे कहते हैं | Vilom Shabd Kise Kahate Hain

विलोम शब्द का अर्थ उल्टा होता है. अतः किसी शब्द का विलोम शब्द वह शब्द है, जो उस शब्द के अर्थ के ठीक उल्टा अर्थ बताता हो. किसी शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करने वाले शब्द को उस शब्द का विलोम शब्द कहते हैं. विलोम शब्द को विपरीतार्थक शब्द के नाम से भी जाना जाता है.

विलोम शब्द in english – English में विलोम शब्द को Antonyms कहा जाता है.

विलोम शब्द के नियम | Vilom Shabd Ke Niyam

  • किसी शब्द का विलोम शब्द उसी श्रेणी का होगा जिस श्रेणी का शब्द है, अर्थात तद्भव शब्द का विलोम तद्भव एवं तत्सम शब्द का विलोम तत्सम होगा.
  • मूल शब्द यदि संज्ञा शब्द है तो विलोम शब्द भी संज्ञा ही होगा.
  • मूल शब्द यदि सर्वनाम, क्रिया, विशेषण या क्रिया विशेषण शब्द है तो विलोम शब्द भी सर्वनाम, क्रिया, विशेषण या क्रिया विशेषण ही होगा.
hindi vilom shabd
Hindi Vilom Shabd

विलोम शब्द बनाने की विधियाँ | Vilom Shabd Banane Ki Vidhiyan

लिंग परिवर्तन के द्वारा

किसी संज्ञा शब्द का लिंग बदलकर उसका विलोम शब्द बताया जा सकता है. जैसे: शेर-शेरनी, लड़का-लड़की आदि.

उपसर्ग जोड़ कर

किसी शब्द के आगे उपसर्ग जोड़कर उसका विलोम शब्द बनाया जा सकता है.

उदाहरण

शब्द उपसर्ग विलोम शब्द
घात प्रति-प्रतिघात
सभ्य अ- असभ्य
यश अप- अपयश
पाप निष्-निष्पाप
राग वि- विराग
Hindi Vilom Shabd

उपसर्ग बदलकर

कुछ विलोम शब्दों का निर्माण मूल शब्द के उपसर्ग में बदलाव करके भी किया जाता है.

शब्द विलोम शब्द
आ + दान = आदान प्र + दान = प्रदान
उत् + कर्ष = उत्कर्ष अप + कर्ष = अपकर्ष
Hindi Vilom Shabd

नहीं अर्थ वाले शब्द जोड़कर

किसी शब्द के आगे ऐसे शब्द या अक्षर जोड़कर जिनका अर्थ नहीं निकलता हो विलोम शब्द बनाये जा सकते हैं.

  • अंत – अनंत
  • संभव – असंभव
  • सुविधा – असुविधा

Vilom Shabd In Hindi

क्र. संख्या शब्द विलोम शब्द
1अघ अनघ
2अर्थ अनर्थ
3अभिज्ञ अनभिज्ञ
4अस्त उदय
5अनुरूप प्रतिरूप
6अनेक एक
7अंधकार प्रकाश
8अलभ्य लभ्य
9अगला पिछला
10अग्र पश्च
11अंतरंग बहिरंग
12अनुकूल प्रतिकूल
13अनुरक्त विरक्त
14अमृत विष
15अग्रज अनुज
16अपेक्षित अनपेक्षित
17अघोष सघोष
18अतल वितल
19अथ इति
20अर्थ अनर्थ
Hindi Vilom Shabd

विलोम शब्द के उदाहरण

  1. अति – अल्प
  2. अर्वाचीन – प्राचीन
  3. अज्ञ – विज्ञ
  4. अल्पज्ञ – बहुज्ञ
  5. अतुकान्त – तुकान्त
  6. अकर्मक – सकर्मक
  7. अनित्य – नित्य
  8. अनुराग – विराग
  9. अनुरक्त – विरक्त
  10. अल्पप्राण – महाप्राण
  11. अल्पसंख्यक – बहुसंख्यक
  12. अधिकार – अनधिकार
  13. असीम – ससीम
  14. अर्पण – ग्रहण
  15. अल्पायु – दीर्घायु
  16. अवर – प्रवर
  17. अपराधी – निरपराध
  18. अनिवार्य – ऐच्छिक
  19. अतिथि – आतिथेय
  20. अनहोनी – होनी
  21. अधुनातन – पुरातन
  22. अनुग्रह – दंड
  23. अनुलोम – प्रतिलोम
  24. अक्षम – सक्षम
  25. अगम – सुगम
  26. अनाहूत – आहूत
  27. अपेक्षा – उपेक्षा
  28. अधम – उत्तम
  29. अपकार – उपकार
  30. अपमान – सम्मान

विलोम शब्द

  1. अपयश – सुयश
  2. अवनी – अम्बर
  3. अरुचि – सुरुचि
  4. आकाश – पाताल
  5. आगत – अनागत
  6. आचार – अनाचार
  7. आधार – निराधार
  8. आदि – अंत
  9. आदर – निरादर
  10. आकर्षण – विकर्षण
  11. आर्ष – अनार्ष
  12. आवश्यक – अनावश्यक
  13. आस्तिक – नास्तिक
  14. आरंभ – अंत
  15. आवास – प्रभास
  16. अनास्था – आस्था
  17. आरोह – अवरोह
  18. आच्छादित – अनाच्छादित
  19. आश्रित – निराश्रित
  20. आदान – प्रदान
  21. आतुर – अनातुर
  22. आशा – निराशा
  23. आर्द्र – शुष्क
  24. आयात – निर्यात
  25. आकांक्षा – अनाकांक्षा
  26. आग्रह – दुराग्रह
  27. आधुनिक – प्राचीन
  28. आविर्भाव – तिरोभाव
  29. आगमन – निर्गमन
  30. आसक्त – अनासक्त
  यह भी पढ़ें: संज्ञा की परिभाषा प्रकार एवं उदाहरण 
  1. आशीर्वाद – अभिशाप
  2. अभ्यन्तर – बाह्य
  3. आवृत – अनावृत
  4. आविर्भूत – तिरोभूत
  5. आरूढ़ – अनारूढ़ 
  6. इच्छा – अनिच्छा
  7. इहलोक – परलोक
  8. इष्ट – अनिष्ट
  9. ईमानदार – बेईमान
  10. ईश्वर – अनीश्वर
  11. उचित – अनुचित
  12. उपचार – अपचार
  13. उदार – अनुदार
  14. उपसर्ग – परसर्ग
  15. उत्कृष्ट – निकृष्ट
  16. उपयुक्त – अनुपयुक्त
  17. उत्थान – पतन
  18. उत्तम – अधम
  19. उत्कर्ष – अपकर्ष
  20. उऋण – ऋणी
  21. उपचय – अपचय
  22. उन्मीलन – निमीलन
  23. उत्साह – निरुत्साह
  24. उदात्त – अनुदात्त
  25. उन्मूलन – स्थापन
  26. उग्र – सौम्य
  27. उद्धत – विनीत
  28. उन्मुख – विमुख
  29. उपमेय – अनुपमेय
  30. उत्तीर्ण – अनुत्तीर्ण
  31. उदयाचल – अस्ताचल
  32. उत्तरायण – दक्षिणायन
  33. उभरा – धँसा 
  34. उपत्यका – अधित्यका
  35. उर्वर – अनुर्वर
  36. उष्ण – शीत
  37. ऋजु – वक्र
  38. ऋत – अनृत
  39. ऋणात्मक – धनात्मक

More Hindi Vilom Shabd

  1. एकत्र – सर्वत्र
  2. एकाग्र – चंचल
  3. एड़ी – चोटी
  4. ऐश्वर्य – अनैश्वर्य
  5. ऐहिक – पारलौकिक
  6. ऐक्य – अनैक्य
  7. ऐतिहासिक – अनैतिहासिक
  8. ओजस्वी – निस्तेज
  9. औचित्य – अनौचित्य
  10. औपचारिक – अनौपचारिक
  11. कदाचार – सदाचार
  12. कलंकित – निष्कलंक
  13. कल्याण – अकल्याण
  14. कटु – मधुर
  15. क्रम – व्यतिक्रम
  16. कनिष्ठ – वरिष्ठ 
  17. कमी – बेसी/बाहुल्य
  18. कार्य – अकार्य
  19. कारण – अकारण
  20. कायर – शूरवीर
  21. क़ानूनी – गैर-कानूनी
  22. काला – सफ़ेद
  23. कुरूप – सुंदर
  24. कोप – कृपा
  25. कीर्ति – अपकीर्ति
  26. क्रोध – क्षमा
  27. क्रिया – प्रतिक्रिया
  28. कोमल – कठोर
  29. कुबुद्धि – सुबुद्धि
  30. क़सूर – बेक़सूर
  1. कुमार्ग – सुमार्ग
  2. कुकृति – सुकृति
  3. क्रूर – अक्रूर
  4. कुपथ – सुपथ
  5. कुलटा – पतिव्रता
  6. कृत्रिम – अकृत्रिम
  7. कलुषित – निष्कलुष
  8. कृष्ण – शुक्ल
  9. कृतज्ञ – कृतध्न
  10. क्रेता – विक्रेता
  11. क्रय – विक्रय
  12. कृश – पुष्ट
  13. कुलीन – अकुलीन
  14. कर्ता – अकर्ता
  15. कुख्यात – विख्यात
  16. खरा – खोटा
  17. खल – सज्जन
  18. खगोल – भूगोल
  19. खिलना – मुरझाना
  20. खुला – बन्द
  21. ख्यात – कुख्यात
  22. खाद्य – अखाद्य
  23. खण्डन – मण्डन
  24. ख़ास – आम
  25. ख़रीद – बिक्री
  26. खीजना – रीझना
  27. खेद – प्रसन्नता
  28. गगन – पृथ्वी
  29. गमन – आगमन
  30. गहरा – उथला
  1. गरल – सुधा
  2. गरिमा – लघिमा
  3. ग्रीष्म – शीत
  4. ग्रस्त – मुक्त
  5. गाढ़ा – पतला
  6. गुण – अवगुण
  7. गत – आगत
  8. ग्राह्य – अग्राह्य
  9. गृहस्थ – सन्यासी
  10. गुप्त – प्रकट
  11. गुरु – लघु
  12. गोचर – अगोचर
  13. गौरव – लाघव
  14. गौण – प्रमुख
  15. ग्राम – नगर
  16. गेय – अगेय
  17. गंभीर – वाचाल
  18. घटित – अघटित
  19. घर – बेघर
  20. घटाना – जोड़ना
  21. घात – प्रतिघात
  22. घाटा – मुनाफ़ा
  23. घृणा – प्रेम
  24. चर – अचर
  25. चल – अचल
  26. चतुर – मोढ़
  27. चपल – गम्भीर
  28. चिर – अचिर
  29. चिरन्तन – नश्वर
  30. चेतन – अचेतन
  1. चिरायु – अल्पायु
  2. चोर – साहूकार 
  3. छली – निश्चल
  4. छद्म – व्यक्त
  5. छूत – अछूत
  6. छाया – धूप
  7. जंगली – घरेलू
  8. जंगम – स्थावर
  9. जड़ – चेतन
  10. जय – पराजय
  11. जल – थल
  12. जन्म – मृत्यु
  13. जीवन – मरण
  14. जागरण – निद्रा
  15. जाग्रत – सुप्त
  16. जीव – अजीव
  17. ज्वार – भाटा
  18. जेय – अजेय
  19. ज्येष्ठ – कनिष्ठ
  20. झगड़ालू – शांत
  21. झीना – गाढ़ा
  22. झूठ – सच
  23. झोपड़ी – महल
  24. टूटना – जुड़ना
  25. ठोस – तरल
  26. तम – ज्योति
  27. तरुण – वृद्ध
  28. तृषा – तृप्ति
  29. तृष्णा – वितृष्णा
  30. तृप्त – अतृप्त
  1. ताप – शीत
  2. तामसिक – सात्विक
  3. ताज़ा – बासी
  4. तुच्छ – महान
  5. तुकान्त – अतुकान्त
  6. तुलनीय – अतुलनीय
  7. तिमिर – प्रकाश
  8. थोक – फुटकर 
  9. दंड – पुरस्कार
  10. दानव – देव
  11. दानी – कंजूस
  12. दयालु – निर्दय
  13. दाता – सूम
  14. दुरुपयोग – सदुपयोग
  15. दीर्घ – लघु
  16. दास – स्वामी
  17. देय – अदेय
  18. दुष्ट – भला
  19. द्वन्द्व – निर्द्वन्द्व
  20. दुराचारी – सदाचारी
  21. दुर्जन – सज्जन
  22. दिव्य – अदिव्य
  23. दुष्कर – सुकर
  24. दरिद्र – धनी
  25. दुर्बल – सबल
  26. दूषित – स्वच्छ
  27. दोष – गुण
  28. दाख़िल – ख़ारिज
  29. धर्म – अधर्म
  30. धीर – अधीर

यह भी पढ़ें:- उपसर्ग एवं उसके भेद

  1. ध्वंस – निर्माण  
  2. धूप – छाया
  3. धवल – कृष्ण
  4. नफ़ा – नुक़सान
  5. नख – शिख
  6. नवीन – प्राचीन
  7. नमकहराम – नमकहलाल
  8. नरक – स्वर्ग
  9. नश्वर – शाश्वत
  10. नागरिक – ग्रामीण
  11. नाम – अनाम
  12. नादान – समझदार
  13. नाश – निर्माण
  14. निकट – दूर
  15. निडर – कायर
  16. निरामिष – सामिष
  17. निराकार – साकार
  18. निद्रा – जागरण
  19. निषिद्ध – विहित
  20. निन्दा – स्तुति
  21. निरपेक्ष – सापेक्ष
  22. निर्गुण – सगुण
  23. निराशा – आशा
  24. निरर्थक – सार्थक
  25. निरक्षर – साक्षर
  26. निष्काम – सकाम
  27. नीरस – सरस
  28. नेकी – बदी
  29. निर्मल – मलिन
  30. नैतिक – अनैतिक

यह भी पढ़ें :-

  1. नश्वर – अनश्वर
  2. निर्लज्ज – सलज्ज
  3. नित्य – अनित्य
  4. निर्यात – आयात
  5. नत – उन्नत
  6. नूतन – पुरातन
  7. निष्क्रिय – सक्रिय
  8. नियमित – अनियमित
  9. न्यून – अधिक
  10. न्यूनतम – अधिकतम
  11. नैसर्गिक – कृत्रिम
  12. पक्ष – विपक्ष
  13. पठित – अपठित
  14. पतन – उत्थान
  15. परकीय – स्वकीय
  16. परतंत्र – स्वतंत्र
  17. कठोर – कोमल
  18. पंडित – मूर्ख
  19. पश्चात – पूर्व
  20. पाप – पुण्य
  21. पाठ्य – अपाठ्य
  22. पात्र – अपात्र
  23. पार – अपार
  24. परार्थ – स्वार्थ
  25. पालक – घालक
  26. पवित्र – अपवित्र
  27. पाश्चात्य – पौरस्त्य
  28. पूरा – अधूरा
  29. पेय – अपेय
  30. पैना – भोथरा

यह भी पढ़ें :-

  1. पूर्ववर्ती – परवर्ती
  2. पुरस्कार – दण्ड
  3. पूर्ण – अपूर्ण
  4. प्रवृत्ति – निवृत्ति
  5. प्रातः – सायं
  6. प्रजा – राजा
  7. प्रकाश – अन्धकार
  8. प्रशंसा – निन्दा
  9. प्रतीची – प्राची
  10. प्रसारण – संकुचन
  11. प्राकृतिक – कृत्रिम
  12. प्रधान – गौण
  13. प्रमुख – सामान्य
  14. प्रसन्न – अप्रसन्न
  15. प्रसिद्ध – अप्रसिद्ध
  16. प्रगति – अवनति
  17. प्रवेश – निर्गम
  18. प्रेम – घृणा
  19. प्रत्यक्ष – परोक्ष
  20. फल – निष्फल
  21. फूल – काँटा
  22. बंजर – उर्वर
  23. बच्चा – बूढ़ा
  24. बद – नेक
  25. बलवान – निर्बल
  26. बन्धन – मुक्ति
  27. बहादुर – डरपोक
  28. बहिष्कार – स्वीकार
  29. बर्बर – सभ्य
  30. बैर – प्रीति

यह भी पढ़ें:- क्रिया किसे कहते हैं – परिभाषा एवं भेद

  1. बुराई – अच्छाई
  2. बढ़िया – घटिया
  3. बाढ़ – सूखा
  4. बद्ध – मुक्त
  5. भला – बुरा
  6. भक्ष्य – अभक्ष्य
  7. भय – अभय
  8. भद्र – अभद्र
  9. भाग्य – दुर्भाग्य
  10. भाव – अभाव
  11. भावी – अतीत
  12. भारी – हल्का
  13. भौतिक – अध्यात्मिक
  14. भूत – भविष्य
  15. भीत – निर्भय
  16. भीतर – बाहर
  17. भीषण – सौम्य
  18. भूषण – दूषण
  19. भेद – अभेद
  20. भोगी – योगी
  21. भोला – चालाक
  22. भ्रांत – निर्भान्त
  23. भिखारी – अमीर
  24. मंगल – अमंगल
  25. मन्द – अमन्द
  26. ममता – निष्ठुरता
  27. महात्मा – दुरात्मा
  28. महीन – मोटा
  29. मान – अपमान
  30. मित्र – शत्रु

यह भी पढ़ें:-

  1. मुख – प्रतिमुख
  2. मसृण – रुक्ष
  3. मृदु – कठोर
  4. मधुर – कटु
  5. मौखिक – लिखित
  6. मूक – वाचाल
  7. मनुज – दनुज
  8. मरण – जीवन
  9. मित – अपरिमित
  10. मिथ्या – सत्य
  11. मौखिक – लिखित
  12. महँगा – सस्ता
  13. मिलना – बिछुड़ना
  14. मुनाफ़ा – नुक़सान
  15. मेहनती – आलसी
  16. मोटा – पतला
  17. मृत – जीवित
  18. मान्य – अमान्य
  19. मीठा – कड़ुवा
  20. मितव्यय – अपव्यय
  21. मुख्य – गौण
  22. मूल्यवान – मूल्यहीन
  23. मलिन – निर्मल
  24. मेहमान – मेज़बान
  25. मुसीबत – आराम
  26. यश – अपयश
  27. यथार्थ – कल्पित/मिथ्या
  28. योग्य – अयोग्य
  29. युक्त – अयुक्त
  30. युद्ध – शान्ति

यह भी पढ़ें: समास : समास-विग्रह, भेद एवं उदाहरण

  1. युवा – वृद्ध
  2. यौवन – बुढ़ापा
  3. रंक – राजा
  4. रत – विरत
  5. राग – विराग
  6. राक्षस – देवता
  7. खाली – भरा
  8. रक्षक – भक्षक
  9. रोगी – निरोग
  10. रिक्त – पूर्ण
  11. रचना – ध्वंस
  12. लचीला – कठोर
  13. लघु – दीर्घ
  14. सुरूप – कुरूप
  15. लिप्त – निर्लिप्त
  16. लोक – परलोक
  17. लौकिक – अलौकिक
  18. लंबा – चौड़ा
  19. लभ्य – अलभ्य
  20. वर – वधू
  21. वाद – विवाद
  22. विराम – अविराम
  23. विद्वान – मूर्ख
  24. विस्मरण – स्मरण
  25. विरत – निरत
  26. विजय – पराजय
  27. विधि – निषेध
  28. विधवा – सधवा
  29. विपन्न – संपन्न
  30. विरक्त – आसक्त

यह भी पढ़ें :-

  1. विनीत – उद्दण्ड
  2. वियोग – संयोग
  3. विलम्ब – अविलम्ब
  4. विजेता – विजित
  5. विशेष – साधारण
  6. वृष्टि – अनावृष्टि
  7. वेदना – आनन्द
  8. विकीर्ण – संकीर्ण
  9. विजित – अविजित
  10. विभव – पराभव
  11. विस्तार – संक्षेप
  12. वैतनिक – अवैतनिक
  13. विश्लेषण – संश्लेषण
  14. विपुल – अल्प
  15. विवादास्पद – निर्विवाद
  16. व्यक्ति – समाज
  17. व्यक्तिगत – सामाजिक
  18. वैयक्तिक – निर्वैयक्तिक
  19. वैमनस्य – सौमनस्य
  20. विपत्ति – सम्पत्ति
  21. विपदा – सम्पदा
  22. विज्ञ – अज्ञ

Hindi Vyakaran Related Other Posts

व्यंजन की परिभाषा, भेद और वर्गीकरण

  1. उत्क्षिप्त व्यंजन
  2. संघर्षहीन व्यंजन
  3. प्रकम्पित व्यंजन
  4. संघर्षी व्यंजन
  5. स्पर्श व्यंजन
  6. नासिक्य व्यंजन
  7. स्पर्श संघर्षी व्यंजन
  8. पार्श्विक व्यंजन

विराम चिह्न की परिभाषा, भेद और नियम

  1. योजक चिह्न
  2. अवतरण चिह्न
  3. अल्प विराम
  4. पूर्ण विराम चिह्न

संज्ञा की परिभाषा, भेद और उदाहरण

  1. भाववाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण
  2. जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण
  3. व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण

सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण

  1. संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
  2. निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
  3. प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
  4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
  5. निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
  6. पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण

समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण

  1. अव्ययीभाव समास की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण
  2. द्विगु समास की परिभाषा और उदाहरण
  3. कर्मधारय समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  4. बहुव्रीहि समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  5. द्वन्द्व समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  6. तत्पुरुष समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण

वाक्य की परिभाषा, भेद एवं उदहारण

  1. मिश्र वाक्य की परिभाषा एवं उदाहरण
  2. संयुक्त वाक्य की परिभाषा एवं उदाहरण
  3. साधारण वाक्य की परिभाषा एवं उदहारण

विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण

  1. परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  2. संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  3. गुणवाचक विशेषण की परिभाषा और उदाहरण
  4. सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण
  5. विशेष्य की परिभाषा एवं उदाहरण
  6. प्रविशेषण की परिभाषा एवं उदाहरण

क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण

  1. सामान्य क्रिया की परिभाषा और उदाहरण
  2. पूर्वकालिक क्रिया की परिभाषा एवं उदाहरण
  3. नामधातु क्रिया की परिभाषा और उदाहरण
  4. संयुक्त क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  5. अकर्मक क्रिया की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण
  6. प्रेरणार्थक क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  7. सकर्मक क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण
error: Content is protected !!