Skip to content

निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण

Nijvachak Sarvanam

Nijvachak Sarvanam

Nijvachak Sarvanam
Nijvachak Sarvanam

निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा | Nijvachak Sarvanam Ki Paribhasha

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। निजवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आप, अपना, स्वयं, ख़ुद आदि शब्द आते हैं।

आसान भाषा में कहें तो जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता के संदर्भ में किया जाता है उन्हें निजवाचक सर्वनाम (Nijvachak Sarvanam) कहते हैं।

‘आप’ सर्वनाम का प्रयोग पुरुषवाचक सर्वनाम के रूप में भी किया जाता है और निजवाचक सर्वनाम के रूप में भी। निजवाचक ‘आप’ का प्रयोग पुरुषवाचक ‘आप’ के प्रयोग से भिन्न होता है। निजवाचक ‘आप’ एक ही रूप से दोनों वचनों में प्रयुक्त होता है जबकि पुरुष वाचक ‘आप’ बहुवचन में प्रयुक्त होता है

पुरुषवाचक ‘आप’ का प्रयोग मध्यम एवं अन्य पुरुष में ही होता है जबकि निजवाचक ‘आप’ का प्रयोग तीनों पुरुषों में होता है।

‘आप’ सर्वनाम के स्थान पर अथवा उसके साथ ख़ुद, स्वत: अथवा स्वयं का प्रयोग किया जाता है। ख़ुद, स्वत: अथवा स्वयं शब्द अव्यय हैं, जिनका प्रयोग अक्सर क्रिया विशेषण के समान होता है।

निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण | Nijvachak Sarvanam Ke Udaharan

  • मैं स्वयं पर भरोसा करता हूँ।
  • मुझे अपना सामान वापस चाहिए।
  • आप भला तो जग भला।
  • अपने से छोटे को प्रेम और सम्मान देना चाहिए।
  • मैंने अपने स्वास्थ्य का सदा ख्याल रखा।
  • मैं तो स्वयं से ही प्यार करता हूँ।
  • मैं अपना खाना बना रहा हूँ।
  • मैं अपना खाना खुद बनाता हूँ।

उपरोक्त दोनों वाक्यों में ‘अपना’ सर्वनाम का प्रयोग किया गया है। आप इन दोनों वाक्यों में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि वक्ता ने स्वयं के लिए ‘अपना’ सर्वनाम का प्रयोग किया है।

निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा से हम जानते हैं कि जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। अतः उपरोक्त दोनों वाक्यों में ‘अपना’ शब्द निजवाचक सर्वनाम शब्द है। इसलिए उपरोक्त दोनों वाक्य निजवाचक सर्वनाम (Nijvachak Sarvanam) के उदाहरण होंगे।

  • भैया आप रहने दीजिए, मैं आप चला जाऊंगा।

उपरोक्त वाक्य में दो बार आप सर्वनाम का प्रयोग हुआ है। प्रथम उपवाक्य में आप का प्रयोग पुरुषवाचक सर्वनाम के रूप में हुआ है, क्योंकि इस उपवाक्य में वक्ता द्वारा आप का प्रयोग श्रोता के संदर्भ में किया गया है।

वाक्य के दूसरे हिस्से यानि दूसरे उपवाक्य में आप का प्रयोग वक्ता ने स्वयं के लिए किया है। निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा से हम जानते हैं कि जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। अतः उपरोक्त वाक्य में ‘आप’ शब्द निजवाचक सर्वनाम (Nijvachak Sarvanam) शब्द है। इसलिए उपरोक्त वाक्य निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण होगा।

  • वह अपना कार्य कर रहा है और मैं अपना कार्य कर रहा हूँ।

उपरोक्त वाक्य में दो बार अपना सर्वनाम का प्रयोग हुआ है। प्रथम उपवाक्य में अपना का प्रयोग पुरुषवाचक सर्वनाम के रूप में हुआ है।

वाक्य के दूसरे हिस्से यानि दूसरे उपवाक्य में अपना का प्रयोग वक्ता ने स्वयं के लिए किया है। निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा से हम जानते हैं कि जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। अतः उपरोक्त वाक्य में ‘अपना’ शब्द निजवाचक सर्वनाम (Nijvachak Sarvanam) शब्द है। इसलिए उपरोक्त वाक्य निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण होगा।

  • मैं आप ही आ जाऊंगा।

उपरोक्त वाक्य में आप सर्वनाम का प्रयोग वक्ता ने स्वयं के लिए किया है। अतः यह वाक्य निजवाचक सर्वनाम (Nijvachak Sarvanam) का उदाहरण होगा।

Other Posts Related to Hindi Vyakran

  1. संज्ञा
  2. सर्वनाम
  3. प्रत्यय
  4. उपसर्ग
  5. वाक्य
  6. शब्द-विचार
  7. कारक
  8. समास
  9. विशेषण
  10. विलोम शब्द
  11. पर्यायवाची शब्द
  12. तत्सम और तद्भव शब्द
  13. संधि और संधि-विच्छेद
  14. सम्बन्धबोधक अव्यय
  15. अयोगवाह
  16. हिंदी वर्णमाला
  17. वाक्यांश के लिए एक शब्द
  18. समुच्चयबोधक अव्यय
  19. विस्मयादिबोधक अव्यय
  20. जातिवाचक संज्ञा
  21. व्यक्ति वाचक संज्ञा
  22. प्रेरणार्थक क्रिया
  23. भाव वाचक संज्ञा
  24. सकर्मक क्रिया
error: Content is protected !!