Skip to content

प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण

Prashn Vachak Sarvanam

Prashn Vachak Sarvanam

Prashn Vachak Sarvanam
Prashn Vachak Sarvanam

प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं | Prashn Vachak Sarvanam Kise Kahate Hain

प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा:- जिन सर्वनाम शब्दों से प्रश्न का बोध होता हो उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। प्रश्नवाचक सर्वनाम का प्रयोग करने से वाक्य प्रश्नवाचक बन जाता है। प्रश्नवाचक सर्वनाम के अंतर्गत कौन, क्या एवं किसकी शब्द आते हैं।

प्रश्नवाचक सर्वनाम शब्द ‘कौन’ का प्रयोग प्राणियों (विशेषकर मानव) के लिए तथा ‘क्या’ सर्वनाम शब्द का प्रयोग छोटे जीव जंतुओं तथा पदार्थों के लिए किया जाता है।

प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण | Prashn Vachak Sarvanam Ke Udaharan

  • क्या है?
  • कौन है?
  • क्या हुआ?
  • वह क्या खा रहा है?
  • कौन गाना गा रहा है?
  • वह किसकी पेंसिल पड़ी है?
  • वह कौन है, जो खेत में घुस रहा है?
  • पिताजी कल किसकी बात कर रहे थे?
  • वहाँ खेत में कौन गया है?
  • तुम्हारा कमरा कौन सा है?

उपरोक्त वाक्यों में ‘कौन’ सर्वनाम का प्रयोग निर्धारण के अर्थ में हुआ है। इन वाक्यों से यह समझ में आता है कि वक्ता किसी अज्ञात व्यक्ति और वस्तु के बारे में जानकारी हासिल करना चाहता है, अर्थात वक्ता निर्धारण के अर्थ में उपरोक्त दोनों वाक्य कह रहा है।

उपरोक्त दोनों वाक्यों में आप देख सकते हैं कि ‘कौन’ सर्वनाम का प्रयोग करने से दोनों वाक्य प्रश्नवाचक वाक्य बन गए। अतः उपरोक्त दोनों वाक्य प्रश्नवाचक सर्वनाम (Prashn Vachak Sarvanam) के उदाहरण होंगे।

  • मुझे रोकने वाले तुम कौन होते हो?

उपरोक्त वाक्य में ‘कौन’ सर्वनाम का प्रयोग तिरस्कार के अर्थ में हुआ है। इस वाक्य में वक्ता श्रोता को तिरस्कार के भाव से प्रश्न कर रहा है। अतः तिरस्कार के अर्थ में भी ‘कौन’ सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है।

उपरोक्त वाक्य में आप देख सकते हैं कि ‘कौन’ सर्वनाम का प्रयोग करने से वाक्य प्रश्नवाचक वाक्य बन गया है। अतः उपरोक्त वाक्य प्रश्नवाचक सर्वनाम (Prashn Vachak Sarvanam) का उदाहरण होगा।

  • अरे! यह सब किसने किया?

उपरोक्त वाक्य में ‘किसने’ सर्वनाम का प्रयोग आश्चर्य और दुख के अर्थ में हुआ है। इस वाक्य में आश्चर्य का भाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। अतः आश्चर्य और दुख के अर्थ में भी किसने सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है।

उपरोक्त वाक्य में आप देख सकते हैं कि ‘किसने’ सर्वनाम का प्रयोग करने से वाक्य प्रश्नवाचक वाक्य बन गया है। अतः उपरोक्त वाक्य प्रश्नवाचक सर्वनाम (Prashn Vachak Sarvanam) का उदाहरण होगा।

  • आज कौन कौन आया था?
  • तुमने कौन कौन सी कंपनी में रुपए लगाए हैं?

उपरोक्त दोनों वाक्यों में ‘कौन’ सर्वनाम की द्विरुक्ती का प्रयोग किया गया है। कौन सर्वनाम की द्विरुक्ती का प्रयोग वस्तुओं की भिन्नता, असंख्यता दिखाने हेतु किया जाता है। उपरोक्त वाक्यों में आप यह स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।

उपरोक्त दोनों वाक्यों में ‘कौन’ सर्वनाम की द्विरुक्ती का प्रयोग करने से भी वाक्य प्रश्नवाचक वाक्य बन गया है। अतः उपरोक्त वाक्य प्रश्नवाचक सर्वनाम (Prashn Vachak Sarvanam) के उदाहरण होंगे।

  • तुम क्या खा रही हो?
  • तुम क्या खाना चाहती हो?

उपरोक्त दोनों वाक्यों में क्या सर्वनाम का प्रयोग हुआ है। उपरोक्त दोनों वाक्यों में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि वक्ता किसी से प्रश्न कर रहा है।

प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा से हम यह जानते हैं कि जिन सर्वनाम शब्दों से प्रश्न का बोध होता हो उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम (Prashn Vachak Sarvanam) कहते हैं। अतः उपरोक्त दोनों वाक्यों में क्या प्रश्नवाचक सर्वनाम शब्द है। इसलिए उपरोक्त दोनों वाक्य प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण होंगे।

  • आत्मा क्या है?
  • शरीर क्या है?

उपरोक्त दोनों वाक्यों में ‘क्या’ सर्वनाम का प्रयोग किसी वस्तु का लक्षण जानने के अर्थ में किया गया है। इन दोनों वाक्यों में आप स्पष्ट रुप से देख सकते हैं कि ‘क्या’ सर्वनाम का प्रयोग करने से वाक्य प्रश्नवाचक वाक्य बन गए हैं।

प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा से हम यह जानते हैं कि प्रश्नवाचक सर्वनाम शब्दों का प्रयोग जिन वाक्यों में किया जाता है वे वाक्य प्रश्नवाचक वाक्य बन जाते हैं। अतः उपरोक्त दोनों वाक्य प्रश्नवाचक सर्वनाम (Prashn Vachak Sarvanam) के उदाहरण हैं।

प्रश्नवाचक सर्वनाम के वाक्य

  • रमेश कौन है?
  • अब उसे क्या चाहिए?
  • सीता किसकी बहन है?
  • रमेश के साथ क्या हुआ?
  • राधा के पति का नाम क्या है?
  • गली में कौन हंगामा कर रहा है?
  • मेरा तोहफा कौन सा है?

FAQs

प्रश्नवाचक सर्वनाम में कौन कौन से शब्द आते हैं?

प्रश्नवाचक सर्वनाम के अंतर्गत कौन, क्या एवं किसकी शब्द आते हैं।

Other Posts Related to Hindi Vyakran

  1. संज्ञा
  2. सर्वनाम
  3. प्रत्यय
  4. उपसर्ग
  5. वाक्य
  6. शब्द-विचार
  7. कारक
  8. समास
  9. विशेषण
  10. विलोम शब्द
  11. पर्यायवाची शब्द
  12. तत्सम और तद्भव शब्द
  13. संधि और संधि-विच्छेद
  14. सम्बन्धबोधक अव्यय
  15. अयोगवाह
  16. हिंदी वर्णमाला
  17. वाक्यांश के लिए एक शब्द
  18. समुच्चयबोधक अव्यय
  19. विस्मयादिबोधक अव्यय
  20. जातिवाचक संज्ञा
  21. व्यक्ति वाचक संज्ञा
  22. प्रेरणार्थक क्रिया
  23. भाव वाचक संज्ञा
  24. सकर्मक क्रिया
error: Content is protected !!