Skip to content

प्रविशेषण की परिभाषा एवं उदाहरण

Pravisheshan

Pravisheshan

हम सभी जानते हैं की किसी वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं। हिंदी के बहुत से वाक्यों में बहुत से ऐसे शब्द आते हैं जो वाक्य में प्रयुक्त विशेषण शब्दों की भी विशेषता बताते हैं। विशेषण की विशेषता बताने वाले इन शब्दों को प्रविशेषण (Pravisheshan) कहते हैं।

इस लेख में हम प्रविशेषण (Pravisheshan) के बारे में विस्तार पूर्वक बता रहे हैं। अतः प्रविशेषण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए लेख को धैर्य पूर्वक पढ़ें।

Pravisheshan
Pravisheshan

प्रविशेषण किसे कहते हैं | Pravisheshan Kise Kahate Hain

विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्द को प्रविशेषण (Pravisheshan) कहते हैं। जैसे:- बहुत मोटा आदमी, बिल्कुल दुबली औरत आदि में बहुत एवं बिल्कुल प्रविशेषण शब्द हैं क्योंकि ये शब्द मोटा एवं दुबली शब्दों की विशेषता बता रहे हैं।

प्रविशेषण के उदाहरण | Pravisheshan Ke Udaharan

  • चाय बेहद गर्म है।
  • भोजन बड़ा स्वादिष्ट है।
  • राम बहुत अच्छा लड़का है।
  • विजय बहुत चालाक आदमी है।
  • शंकर अत्यधिक शर्मिला छात्र है।
  • मेरे पास कविताओं की लगभग दो दर्जन पुस्तकें हैं।
  • हिमालय पर अत्यंत ऊँचे ताड़ वृक्ष पाए जाते हैं।
  • चाय बहुत मीठी है।

इस वाक्य में ‘चाय’ शब्द संज्ञा एवं विशेष्य है। चाय की विशेषता बताने वाला शब्द ‘मीठी’ है। अतः इस वाक्य में ‘मीठी’ विशेषण शब्द है। वाक्य में विशेषण शब्द (मीठी) की विशेषता बताने वाला शब्द ‘बहुत’ है। अतः इस वाक्य में ‘बहुत’ प्रविशेषण (Pravisheshan) है।

  • भोजन बहुत स्वादिष्ट है।

उपरोक्त वाक्य में भोजन की विशेषता यह है कि वह स्वादिष्ट है, अर्थात इस वाक्य में संज्ञा शब्द ‘भोजन’ और विशेषण ‘स्वादिष्ट’ है।

वाक्य में विशेषण की विशेषता बताने वाला शब्द ‘बहुत’ है। प्रविशेषण की परिभाषा से हम जानते हैं कि “विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्द को प्रविशेषण कहते हैं।” अतः उपरोक्त वाक्य में ‘बहुत’ शब्द प्रविशेषण (Pravisheshan) होगा।

  • महेश अति विनम्र लड़का है।

उपरोक्त वाक्य में महेश नामक लड़के की विशेषता बताई गई है कि वह विनम्र लड़का है। वाक्य में विनम्र विशेषण है जो संज्ञा की विशेषता बता रहा है।

संज्ञा और विशेषण के अतिरिक्त एक और शब्द ‘अति’ का प्रयोग वाक्य में किया गया है, जो विशेषण शब्द ‘विनम्र’ की विशेषता बता रहा है।

प्रविशेषण की परिभाषा से हम जानते हैं कि “विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्द को प्रविशेषण कहते हैं।” अतः उपरोक्त वाक्य में ‘अति’ शब्द प्रविशेषण (Pravisheshan) होगा।

  • मैंने आज अत्यधिक सुंदर हाथी देखा।

उपरोक्त वाक्य में संज्ञा की विशेषता यह है कि वह ‘सुंदर’ है। वाक्य में विशेषता बताने वाला शब्द ‘सुंदर’ है।

वाक्य में संज्ञा और विशेषण शब्दों के अतिरिक्त एक और शब्द ‘अत्यधिक’ का प्रयोग किया गया है जो विशेषण शब्द ‘सुंदर’ की विशेषता बता रहा है।

प्रविशेषण की परिभाषा से हम जानते हैं कि “विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्द को प्रविशेषण कहते हैं।” अतः उपरोक्त वाक्य में ‘अत्यधिक’ शब्द प्रविशेषण (Pravisheshan) होगा।

  • विद्या बेहद चालाक लड़की है।

उपरोक्त वाक्य में विद्या की विशेषता बताई जा रही है कि वह चालाक लड़की है। विद्या यानी संज्ञा की विशेषता बताने वाला शब्द ‘चालाक’ है।

वाक्य में संज्ञा और विशेषण शब्दों के अतिरिक्त एक और शब्द ‘बेहद’ का प्रयोग किया गया है जो विशेषण शब्द ‘चालाक’ की विशेषता बता रहा है।

प्रविशेषण की परिभाषा से हम जानते हैं कि “विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्द को प्रविशेषण कहते हैं।” अतः उपरोक्त वाक्य में ‘बेहद’ शब्द प्रविशेषण (Pravisheshan) होगा।

  • कश्मीरी सेब सिन्दूरी लाल होता है।

उपरोक्त वाक्य में ‘सेब’ विशेष्य है जिस की विशेषता बताने वाला शब्द ‘लाल’ है। अतः उपरोक्त वाक्य में ‘लाल’ विशेषण है।

उपरोक्त वाक्य में विशेष्य और विशेषण के अतिरिक्त एक और शब्द ‘सिन्दूरी’ का प्रयोग किया गया है जो विशेषण शब्द ‘लाल’ की विशेषता बता रहा है।

प्रविशेषण की परिभाषा से हम जानते हैं कि “विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्द को प्रविशेषण कहते हैं।” अतः उपरोक्त वाक्य में ‘सिन्दूरी’ शब्द प्रविशेषण (Pravisheshan) होगा।

  • हिमालय पर अत्यंत ऊँचे ताड़ वृक्ष पाए जाते हैं।

उपरोक्त वाक्य में हिमालय पर पाए जाने वाले ताड़ वृक्षों की ऊँचाई के बारे में बताया गया है। ताड़ वृक्षों की विशेषता बताने वाला शब्द ‘ऊँचे’ है।

विशेषण शब्द के साथ ‘अत्यंत’ शब्द का प्रयोग करने से यह समझ में आता है की ताड़ के वृक्षों की ऊँचाई बहुत ज़्यादा है। अतः उपरोक्त वाक्य में विशेषण शब्द की विशेषता बताने वाला शब्द ‘अत्यंत’ है।

प्रविशेषण की परिभाषा से हम जानते हैं कि “विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्द को प्रविशेषण कहते हैं।” अतः उपरोक्त वाक्य में ‘अत्यंत’ शब्द प्रविशेषण (Pravisheshan) होगा।

FAQs

प्रविशेषण क्या है?

विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्द को प्रविशेषण (Pravisheshan) कहते हैं। जैसे:- बहुत मोटा आदमी, बिल्कुल दुबली औरत आदि.

प्रविशेषण शब्द किसकी विशेषता बताता है?

प्रविशेषण शब्द विशेषण की विशेषता बताता है.

प्रविशेषण और क्रिया विशेषण में क्या अंतर है?

प्रविशेषण और क्रिया विशेषण में यह अंतर होता है की प्रविशेषण किसी विशेषण की विशेषता बताते हैं जबकि क्रिया विशेषण क्रिया की विशेषता बताते हैं.

प्रविशेषण और विशेष्य में क्या अंतर है?

प्रविशेषण और विशेष्य में यह अंतर होता है की प्रविशेषण किसी विशेषण की विशेषता बताता है जबकि किसी वाक्य में संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्द को ही विशेष्य कहते हैं. विशेष्य की विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण तथा विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्द को प्रविशेषण कहते हैं.

Other Posts Related to Hindi Vyakran

  1. संज्ञा
  2. सर्वनाम
  3. प्रत्यय
  4. उपसर्ग
  5. वाक्य
  6. शब्द-विचार
  7. कारक
  8. समास
  9. विशेषण
  10. विलोम शब्द
  11. पर्यायवाची शब्द
  12. तत्सम और तद्भव शब्द
  13. संधि और संधि-विच्छेद
  14. सम्बन्धबोधक अव्यय
  15. अयोगवाह
  16. हिंदी वर्णमाला
  17. वाक्यांश के लिए एक शब्द
  18. समुच्चयबोधक अव्यय
  19. विस्मयादिबोधक अव्यय
  20. जातिवाचक संज्ञा
  21. व्यक्ति वाचक संज्ञा
  22. प्रेरणार्थक क्रिया
  23. भाव वाचक संज्ञा
  24. सकर्मक क्रिया
error: Content is protected !!