Site icon Via Hindi

पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Table of Contents

Purush Vachak Sarvanam

पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा | Purush Vachak Sarvanam Kise Kahate Hain

पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा:- किसी वाक्य में जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाले, सुनने वाले अथवा अन्य किसी व्यक्ति के स्थान पर किया जाता है, उन्हें पुरूषवाचक सर्वनाम कहते हैं। पुरुषवाचक सर्वनाम के अंतर्गत मैं, आप, तू, तुम, वह, वे आदि सर्वनाम शब्द आते हैं।

पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण | Purush Vachak Sarvanam Ke Udaharan

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद (Purush Vachak Sarvanam Ke Bhed)

Purush Vachak Sarvanam

पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं:- उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम, मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम और अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम।

  1. उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम | Uttam Purush Vachak Sarvanam
  2. मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम | Madhyam Purush Vachak Sarvanam
  3. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम | Anya Purush Vachak Sarvanam

उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम | Uttam Purush Vachak Sarvanam

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बात करने वाला व्यक्ति स्वयं के लिए करता है उन सर्वनाम शब्दों को उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम में मैं, हम, मुझे, मेरा, हमारा, हमें इत्यादि सर्वनाम शब्द आते हैं।

उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण | Uttam Purush Vachak Sarvanam Ke Udaharan


उपरोक्त दोनों वाक्यों में ‘मुझे’ सर्वनाम का प्रयोग किया गया है। ‘मुझे’ सर्वनाम का प्रयोग इन वाक्यों में वक्ता द्वारा किया गया है।

हम जानते हैं कि किसी वाक्य में जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है उन्हें उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। अतः उपरोक्त दोनों वाक्य उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम (Purush Vachak Sarvanam) के उदाहरण होंगे।


उपरोक्त वाक्य में ‘हम’ सर्वनाम का प्रयोग किया गया है। ‘हम’ सर्वनाम का प्रयोग इस वाक्य में वक्ता द्वारा अपने साथियों का प्रतिनिधित्व करते हुए किया गया है। हम जानते हैं कि किसी वाक्य में जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है उन्हें उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। अतः यह वाक्य उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम का उदाहरण होगा।


उपरोक्त वाक्य में ‘मेरा’ सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए किया गया है। हम जानते हैं कि जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है वे सभी सर्वनाम शब्द उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द होते हैं।
अतः यह वाक्य उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम का उदाहरण होगा।


उपरोक्त वाक्य में ‘हमारा’ सर्वनाम का प्रयोग किया गया है। ‘हमारा’ शब्द का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के संदर्भ में किया जाता है। अतः यह वाक्य उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम का उदाहरण होगा।


उपरोक्त वाक्य में ‘हमें’ सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा अपने साथियों का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वयं के लिए किया गया है। अतः यह वाक्य उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम का उदाहरण होगा।

हम सर्वनाम | Hum Sarvanam

हम उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम है जिसका अर्थ यह होता है कि बोलने वाला व्यक्ति अपने साथियों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने तथा अपने साथियों के विचार एक साथ प्रकट कर रहा है।

मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम | Madhyam Purush Vachak Sarvanam

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाला व्यक्ति सुनने वाले व्यक्ति के लिए करता है उन सर्वनाम शब्दों को मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम में तू, तुम, तुझे, तुम्हें, तेरा, आप, आपका, आपके, आपको इत्यादि सर्वनाम शब्द आते हैं।

हिंदी भाषा में तू का प्रयोग बहुत कम किया जाता है क्योंकि तू शब्द से निरादर का भाव प्रकट होता है। ‘तू’ सर्वनाम का प्रयोग किसी देवता, दोस्त या अपने से छोटे किसी व्यक्ति आदि को संबोधित करने के लिए किया जाता है।

मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण | Madhyam Purush Vachak Sarvanam Ke Udaharan


उपरोक्त दोनों वाक्यों में ‘तुम’ और ‘तू’ सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा श्रोता के लिए किया गया है। मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा से हम यह जानते हैं कि वक्ता द्वारा श्रोता के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले सर्वनाम शब्दों को मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द कहते हैं। अतः उपरोक्त वाक्य में ‘तुम’ और ‘तू’ मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द हैं।


उपरोक्त वाक्य में आप देख सकते हैं कि वक्ता द्वारा श्रोता के लिए ‘आप’ सर्वनाम शब्द का प्रयोग किया गया है। इस वाक्य में ‘आप’ शब्द का प्रयोग निजवाचक सर्वनाम की भांति नहीं हुआ है। अतः उपरोक्त वाक्य में ‘आप’ मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द होगा।


उपरोक्त वाक्य में बात बोलने वाले ने सुनने वाले व्यक्ति के लिए ‘आपका’ शब्द का प्रयोग किया गया है। हम जानते हैं कि ‘आपका’ मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द है। अतः उपरोक्त वाक्य मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम का उदाहरण होगा।


उपरोक्त दोनों वाक्यों में ‘तेरा’ और ‘आपको’ शब्दों का प्रयोग श्रोता हेतु किया गया है। अतः उपरोक्त वाक्य मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम का उदाहरण होंगे।

अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम | Anya Purush Vachak Sarvanam

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने तथा सुनने वाला व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के लिए करता है उन सर्वनाम शब्दों को अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम में वह, वे, उन्हें, उसे, इसे, इसका, उसका आदि सर्वनाम शब्द आते हैं।

अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण | Anya Purush Vachak Sarvanam Ke Udaharan



उपरोक्त वाक्यों में ‘उसका’ और ‘वह’ शब्दों का प्रयोग वक्ता द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के संदर्भ में किया गया है। अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा से हम यह जानते हैं कि जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के लिए किया जाए उन सर्वनाम शब्दों को अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द कहते हैं। अतः उपरोक्त दोनों वाक्यों में उसका और वह अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द होंगे।

उपरोक्त वाक्यों में ‘उन्हें’, ‘वह’ और ‘इसे’ शब्दों का प्रयोग वक्ता द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के संदर्भ में किया गया है। अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा से हम यह जानते हैं कि जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के लिए किया जाए उन सर्वनाम शब्दों को अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द कहते हैं। अतः उपरोक्त दोनों वाक्यों में ‘उन्हें’, ‘वह’ और ‘इसे’ अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द होंगे।

FAQs

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम क्या है?

    Purush Vachak Sarvanam

    किसी वाक्य में जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाले, सुनने वाले अथवा अन्य किसी व्यक्ति के स्थान पर किया जाता है, उन्हें पुरूषवाचक सर्वनाम कहते हैं। पुरुषवाचक सर्वनाम के अंतर्गत मैं, आप, तू, तुम, वह, वे आदि सर्वनाम शब्द आते हैं।

  2. पुरुषवाचक शब्द के कितने भेद होते हैं?

    Purush Vachak Sarvanam

    पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं:- उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम, मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम और अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम।

  3. पुरुषवाचक सर्वनाम और निजवाचक सर्वनाम में क्या अंतर है?

    Purush Vachak Sarvanam

    पुरुष वाचक सर्वनाम और निजवाचक सर्वनाम में आप सर्वनाम के आधार पर अंतर होता है। पुरुषवाचक सर्वनाम में आप सर्वनाम का प्रयोग सुनने वाले के लिए आदर भाव देने के लिए किया जाता है, जबकि निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए आप सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है।

  4. उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द कौन-कौन से हैं?

    Purush Vachak Sarvanam

    उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम में मैं, हम, मुझे, मेरा, हमारा, हमें इत्यादि सर्वनाम शब्द आते हैं।

  5. मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द कौन-कौन से हैं?

    Purush Vachak Sarvanam

    मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम में तू, तुम, तुझे, तुम्हें, तेरा, आप, आपका, आपके, आपको इत्यादि सर्वनाम शब्द आते हैं।

  6. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द कौन-कौन से हैं?

    Purush Vachak Sarvanam

    अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम में वह, वे, उन्हें, उसे, इसे, इसका, उसका आदि सर्वनाम शब्द आते हैं।

Other Posts Related to Hindi Vyakran

  1. संज्ञा
  2. सर्वनाम
  3. प्रत्यय
  4. उपसर्ग
  5. वाक्य
  6. शब्द-विचार
  7. कारक
  8. समास
  9. विशेषण
  10. विलोम शब्द
  11. पर्यायवाची शब्द
  12. तत्सम और तद्भव शब्द
  13. संधि और संधि-विच्छेद
  14. सम्बन्धबोधक अव्यय
  15. अयोगवाह
  16. हिंदी वर्णमाला
  17. वाक्यांश के लिए एक शब्द
  18. समुच्चयबोधक अव्यय
  19. विस्मयादिबोधक अव्यय
  20. जातिवाचक संज्ञा
  21. व्यक्ति वाचक संज्ञा
  22. प्रेरणार्थक क्रिया
  23. भाव वाचक संज्ञा
  24. सकर्मक क्रिया
Exit mobile version