Skip to content

भारतीय नौसेना में महिलाएं / लड़कियां कैसे ज्वाइन करें

navy me mahilaye kaise join kre

नमस्कार दोस्तों वाया हिंदी में आप सभी का स्वागत है। आज इस आर्टिकल में हम यह जानेंगे कि महिलाएं अथवा लड़कियां भारतीय नौसेना को कैसे ज्वाइन कर सकती है, कौन-कौन सी वह पोस्ट हैं जिनके लिए वह अप्लाई कर सकती हैं, कौन-कौन से तरीक़े हैं जिनके माध्यम से महिलाएं अथवा लड़कियां भारतीय नौसेना को ज्वाइन कर सकती हैं।

भारतीय नौसेना Gender Equality को लेकर बहुत ही संवेदनशील है, भारतीय नौसेना महिलाओं/लड़कियों को नौसेना में करियर बनाने का अच्छा अवसर देती है।

यह भी पढ़े: नेवी AA क्या है?

सन् 1992 से पहले महिलाएं/लड़कियां Armed Forces में सिर्फ Medical Services में ही ज्वाइन कर सकती थी, लेकिन सन् 1992 के बाद इस नियम में नौसेना ने बदलाव किया और महिलाओं के लिए अपनी अलग-अलग शाखाओं में करियर बनाने के अवसर प्रदान किए।

भारतीय नौसेना में महिलाएं (Female in Indian Navy)

navy me mahilaye kaise join kre

महिलाएं, भारतीय नौसेना की 8 शाखाओं में ज्वाइन कर सकती हैं

ATC ( Air Traffic Control )

  • इसके लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 19 1/2 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता – BE अथवा B.Tech. की डिग्री (किसी भी ब्रांच में) होनी चाहिए तथा 12वीं में Physics और Mathematics होनी चाहिए।

Observer (Executive)

  • इसके लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता – BE अथवा B.Tech. की डिग्री (किसी भी ब्रांच में) होनी चाहिए तथा 12वीं में Physics और Mathematics होनी चाहिए।

Law (Executive)

  • भारतीय नौसेना में Navy Act, 1957 के Section 168 के अंतर्गत Judge Advocate की भर्ती की जाती है, जिसे जुडिशल ऑफिसर(Judicial Officer) कहा जाता है। नौसेना की इस शाखा में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं, इसके लिए महिलाओं की उम्र 22 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता – Advocates Act, 1961 के अनुसार Law में डिग्री होनी चाहिए।

Logistics/Works/Catering

इस शाखा के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 19 1/2 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता

  • किसी भी ब्रांच में BE या B.Tech. (1st Class) की डिग्री।
  • MBA 1st Class.
  • B.Sc. / B.Com. / B.Sc.(IT) With First Class and PG Diploma In Finance/Logistics/Supply chain Mgt/Material Mgt.
  • MCA/M.Sc.(IT) With First Class.

Works – BE/B.Tech. (Civil)/ B. Architect.

Catering – M.Sc(HM) / MBA(HM) / B.Sc. or BA with First Class and PG Diploma In HM.

Navel Architecture

  • इस शाखा के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 19 1/2 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता – 60% मार्क्स के साथ Mechanical, Civil, Aeronautical, Metallurgy and Naval Architecture.

Education

  • इस शाखा के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 21 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • फिजिक्स तथा मैथ में मास्टर किया हुआ होना चाहिए।
  • केमिस्ट्री या इंग्लिश में मास्टर्स किया हुआ होना चाहिए।
  • Economics/History/Political Science में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ होना चाहिए
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए तथा Physics और Math में ग्रेजुएशन किया हुआ होना चाहिए
  • mechanical engineering
  • electrical engineering
  • engineering in computer science/technology

Pilot (Maritime Reconnaissance Stream Only)

  • Pilot General

इस शाखा के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। BE/B.Tech. की डिग्री होनी चाहिए तथा 12वीं में फिजिक्स तथा मैथ होना चाहिए।

  • CPL Holders
  1. इस शाखा के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  2. शैक्षणिक योग्यता मैं आवेदन करने वाली महिला के पास करंट सीपीएल होना चाहिए जिसे डीजीसीए इंडिया द्वारा जारी किया गया हो

Navel Armament Inspectorate

  1. इस शाखा के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 19 1/2 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  2. शैक्षणिक योग्यता में BE/B.Tech. की डिग्री निम्न में से किसी भी एक ब्रांच में से होनी चाहिए।
  • Electrical
  • Electronics
  • Mechanical
  • Production
  • Instrumentation
  • IT
  • Chemical
  • Metallurgy
  • Aerospace Engineering

यह भी पढ़े: इंडियन नेवी कैसे जॉइन करे?

आशा करते है की “नौसेना में महिलाये कैसे ज्वाइन करे” से संबंधित आपके सारे प्रश्नों का जवाब आपको मिल गया होगा। अगर अभी भी आपका कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।