Table of Contents
e-RUPI Kya Hai
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने e-RUPI का एलान किया है। आज की इस पोस्ट में हम आपको e-RUPI Kya Hai और e-RUPI Ke Kya Fayede hai बता रहे हैं।


e-RUPI, भारत सरकार द्वारा देश में Digital Payment को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया एक ठोस कदम है, जो Electronic voucher पर आधारित है। यह एक तरह से देश की पहली Digital Currency है, जिसमें SMS या QR Code की मदद से Cashless Payment किया जा सकेगा।
यह एक तरह से Gift Voucher की तरह होगा, जिसे आप किसी भी व्यक्ति को भेज सकते हैं. आप इसे ऐसे समझ सकते हैं की यदि आप किसी व्यक्ति को किसी खास वजह से रुपए भेजना चाहते हैं तो e-RUPI की सहायता से आसानी से भेज सकते हैं और इसके लिए आपको Credit Card, Debit Card या किसी तरह की internet banking या किसी mobile Payment Application की ज़रूरत नहीं होगी।
Voucher कैसे मिलेंगे
e-RUPI को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानि NPCI ने अपने UPI Platform पर तैयार किया है. Vouchers सभी बैंक जारी करेंगे,इसके लिए यदि आपको Voucher चाहिए तो आपको अपने बैंक या किसी सहयोगी सरकारी बैंक से सम्पर्क करना होगा। बैंक आपके Mobile Number को आपकी पहचान का आधार बनाकर उस व्यक्ति के नाम Voucher जारी करेगा जिसे आप Voucher भेजना चाहते हैं. यह Voucher Person Specific होने के साथ Purpose Specific भी है.
कौन-कौन से बैंक e-RUPI को support करते हैं
Bank Name | Issuer | Receiver | |
1. | Axis Bank | Yes | Yes |
2. | BOB | Yes | Yes |
3. | Canara Bank | Yes | No |
4. | HDFC Bank | Yes | Yes |
5. | ICICI Bank | Yes | Yes |
6. | Indusind Bank | Yes | No |
7. | SBI | Yes | Yes |
8. | PNB | Yes | Yes |
9. | Indian Bank | Yes | No |
10. | Kotak Bank | Yes | No |
11. | Union Bank of India | Yes | No |
e-RUPI के फायदे क्या होंगे
- इस System का प्रयोग सरकार सभी जन कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार रोकने के लिए करेगी।
- e-RUPI का प्रयोग Mother and Child Welfare जैसी योजनाओं में किया जायेगा।
- निजी संस्थाए भी इसका प्रयोग अपने Employee Welfare and Corporate social Responsibility के लिए कर सकती हैं.
- RBI द्वारा बनाई जाने वाली Digital Currency के लिए एक आधार का काम करेगी।
- Purpose Specific और Person Specific होने की वजह से Fraud से मुक्ति मिलेगी।
- यह DIRECT BENEFIT TRANSFER (DBT) को बेहतर बनाएगा।