
Table of Contents
जियो का रिचार्ज कितने से शुरू है
जिओ के रिचार्ज प्लान 149 रूपए से शुरू होते है, Jio अपने सस्ते प्लान्स के लिए जाना जाता है। देखा जाये तो एयरटेल और VI से Jio के रिचार्ज थोड़े सस्ते होते है। साथ ही आपको जिओ एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिल जाते है। भारत में प्रतिवर्ष इंटरनेट यूजर बढ़ रहे है, लेकिन सबको एक जैसा प्लान काफी नहीं होता, चलिए देखते है जिओ के छोटे से बड़े सारे रिचार्ज प्लान्स।
जिओ प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स
प्लान | डेटा | वैलिडिटी | वॉयस कॉल |
---|---|---|---|
149 रूपए | 1 GB/day | 24 days | अनलिमिटेड |
199 रूपए | 1.5 GB/day | 28 days | अनलिमिटेड |
249 रूपए | 2 GB/day | 28 days | अनलिमिटेड |
349 रूपए | 3 GB/day | 28 days | अनलिमिटेड |
399 रूपए | 1.5 GB/day | 56 days | अनलिमिटेड |
401 रूपए | 3 GB/day + 6 GB | 28 days | अनलिमिटेड |
444 रूपए | 2 GB/day | 56 days | अनलिमिटेड |
555 रूपए | 1.5 GB/day | 84 days | अनलिमिटेड |
598 रूपए | 2 GB/day | 56 days | अनलिमिटेड |
599 रूपए | 2 GB/day | 84 days | अनलिमिटेड |
777 रूपए | 1.5 GB/day + 5 GB | 84 days | अनलिमिटेड |
999 रूपए | 3 GB/day | 84 days | अनलिमिटेड |
2,121 रूपए | 1.5 GB/day | 336 days | अनलिमिटेड |
2,399 रूपए | 2 GB/day | 365 days | अनलिमिटेड |
2,599 रूपए | 2 GB/day + 10 GB | 365 days | अनलिमिटेड |
4,999 रूपए | 350 GB | 360 days | अनलिमिटेड |
यह भी पढ़े: Prepaid SIM को Postpaid में कैसे बदले (2021)
Jio का 149 रूपए वाला प्लान
Jio के 149 रूपए के प्लान में आपको 1 GB डेटा प्रतिदिन मिलता है, 24 दिन की वेलिडिटी के साथ वॉइस कॉल अनलिमिटेड मिल जाती है। प्रतिदिन 100 प्रतिदिन फ्री SMS भी मिल जाते है। ये प्लान जिओ का सबसे सस्ता प्लान है। अगर आप बहोत ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते है तो ये प्लान आपके लिए नहीं है। इस प्लान की वेलिडिटी भी काफी कम है।
Jio का 199 रूपए वाला प्लान
Jio के 199 के प्लान में आपको 1.5 GB डेटा प्रतिदिन मिल जाता है, इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिन की होती है, बात करे Voice कॉल की तो वो आपको Unlimited मिल जाती है। आपको प्रतिदिन 100 मैसेज प्रतिदिन फ्री मिल जाते है। ये प्लान उन लोगो के लिए है जो ठीक ठाक इंटरनेट इस्तेमाल करते है, 149 रूपए के प्लान की तुलना में काफी अच्छा प्लान है।
Jio का 249 रूपए वाला प्लान
जिओ के 249 रिचार्ज प्लान में 2 GB डेटा प्रतिदिन मिल जाता है, इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिन की होती है, बाकी प्लान्स की तरह आपको अनलिमिटेड Voice कॉल और 100 SMS प्रतिदिन फ्री मिल जाते है। जो लोग ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते है, ये प्लान उनके लिए काफी अच्छा है, 2 GB डाटा वीडियो स्ट्रीमिंग और वेब सर्फिंग के लिए पर्याप्त है अगर आप सारा दिन इस्तेमाल ना करे तो।
Jio का 349 रूपए वाला प्लान
जिओ के 349 रूपए प्लान में आपको 3 GB डाटा प्रतिदिन मिल जाता है, ये प्लान उन लोगो के लिए बहोत अच्छा है जो इंटरनेट का बहोत ज्यादा इस्तेमाल करते है। हालाँकि प्लान की वेलिडिटी 28 दिन की ही है। इस प्लान में आपको 100 मैसेज प्रतिदिन फ्री और अनलिमिटेड कालिंग मिल जाती है। 3 GB प्रतिदिन के हिसाब से आपको कुल 84 GB डाटा मिल जाता है।
Jio का 399 रूपए वाला प्लान
जिओ के 399 रूपए वाले प्लान में यूजर को 1.5 GB डाटा प्रतिदिन के हिसाब से 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है। बाकि प्लान्स की तरह 100 मैसेज प्रतिदिन फ्री और अनलिमिटेड कालिंग भी मिल जाती है। 349 प्लान के मुकाबले इस प्लान में डाटा कम मिलता है लेकिन वैलिडिटी ज्यादा मिलती है।
Jio का 401 रूपए वाला प्लान
जिओ के 401 रूपए वाले प्लान में आपको 3 GB डाटा प्रतिदिन मिलता है लेकिन इसकी वैलिडिटी सिर्फ 28 दिन की ही मिलती है, 3 GB डाटा के अतिरिक्त अलग से 6 GB डाटा फ्री दिया जाता है। इस प्लान में आपको Disney + Hotstar का 1 साल का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल जाता है। अनलिमिटेड कालिंग के साथ 100 फ्री मैसेज भी प्लान में शामिल है।
Jio का 444 रूपए वाला प्लान
जिओ के 444 रूपए के प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की दी जाती है साथ ही प्रतिदिन 2 GB डाटा भी दिया जाता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कालिंग मिलती है साथ ही प्रतिदिन 100 SMS फ्री मिलते है। इसमें कुल 112 GB डाटा दिया जाता है।
Jio का 555 रूपए वाला प्लान
जिओ के 555 रूपए के प्लान में 1.5 GB डाटा प्रतिदिन मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की होती है। ये जिओ के सबसे पॉपुलर प्लान्स में से एक है। इसमें आपको 84 दिन के लिए अनलिमिटेड कालिंग फ्री मिल जाती है साथ ही सौ मैसेज प्रतिदिन फ्री मिल जाते है। इस प्लान में ग्राहक को कुल 126 GB डाटा मिलता है।
Jio का 598 रूपए वाला प्लान
जिओ के 598 रूपए वाले प्लान में आपको 2 GB डाटा मिलता है तथा इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की होती है। इस प्लान में आपको Disney+Hotstar का 1 साल का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल जाता है। प्लान में अनलिमिटेड कालिंग सम्मलित है इसके साथ ही 100 sms/day फ्री मिल जाते है। अगर आपको 2 GB डाटा के साथ Hotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन चाहिए, तो ये प्लान आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा, हालाँकि इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की ही है।
Jio का 599 रूपए वाला प्लान
जिओ के 599 रूपए के प्लान में आपको 2 GB डाटा प्रतिदिन मिलता है साथ ही इसकी वैलिडिटी 84 दिन की होती है। इस प्लान में हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जाता, इसके साथ ही unlimited calling और 100 sms/day फ्री मिल जाते है। अगर 1.5 GB डाटा आपके लिए काम पड़ता है तो ये प्लान आपके लिए अच्छा रहेगा।
Jio का 777 रूपए वाला प्लान
जिओ के 777 रूपए के प्लान में 1.5 GB प्रतिदिन के साथ अलग से कुल 5 GB डाटा फ्री दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की होती है, साथ ही इस प्लान के साथ आपको Disney+ Hotstar का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल जाता है। प्लान में अनलिमिटेड कालिंग और 100 SMS/day सम्मलित है।
Jio का 999 रूपए वाला प्लान
जिओ के 999 रूपए वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की होती है, इसमें आपको 3 GB डाटा प्रतिदिन मिल जाता है। 3 GB/day के लिए ये सबसे छोटा रिचार्ज प्लान है। इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कालिंग मिल जाती है तथा 100 sms/day फ्री मिल जाते है। इसमें आपको कुल 252 GB डाटा मिल जाता है।
Jio का 2121 रूपए वाला प्लान
जिओ के 2121 रूपए वाले प्लान में आपको 336 दिन के लिए प्रतिदिन 1.5 GB डाटा मिलता है, इसके साथ ही अनलिमिटेड कालिंग और 100 sms/day फ्री मिल जाते है, लम्बी वैलिडिटी के लिए ये सबसे छोटा प्लान है, आपको पुरे 336 दिन की वैलिडिटी मिल जाती है। लम्बी अवधि के लिए रिचार्ज करवाना चाहते है तो ये प्लान आपके लिए अच्छा हो सकता है।
Jio का 2399 रूपए वाला प्लान
Jio के 2399 रूपए वाले प्लान में आपको 1 साल यानि 365 दिन की वैलिडिटी मिल जाती है, आपको 2 GB डाटा प्रतिदिन मिलता है साथ ही अनलिमिटेड कालिंग और 100 sms/day फ्री मिल जाते है। पुरे साल का रिचार्ज करवाना चाहते है तो ये प्लान आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। इस प्लान में आपको कुल 730 GB डाटा मिल जाता है।
Jio का 2599 रूपए वाला प्लान
जिओ के 2599 रूपए वाले प्लान में आपको 2 GB डाटा प्रतिदिन के साथ अलग से कुल 10 GB डाटा और मिल जाता है, अनलिमिटेड कालिंग के साथ आपको Disney+ Hotstar का 1 साल का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री मिल जाता है। इसके साथ की 100 मैसेज/ प्रतिदिन फ्री मिल जाते है। इस प्लान में आपको कम 740 GB डाटा मिल जाता है।
Jio का 4999 रूपए वाला प्लान
4999 का प्लान 360 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, इस प्लान में आपको कुल 350 डाटा मिलता है, 350 GB डाटा खत्म होने के बाद आपकी इंटरनेट स्पीड 60 kbps की कर दी जाएगी। 100 sms/day के साथ अनलिमिटेड कालिंग भी मिल जाती है। ये जिओ का सबसे महँगा प्लान है, हालाँकि इस प्लान से 2599 रूपए का प्लान कई गुना ज्यादा बेहतर है।
जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज कौनसा है
जिओ का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 149 रूपए का है जिसके वैलिडिटी मात्रा 24 दिन की होती है। इस प्लान में आपको प्रतिदिन 1 GB डाटा मिलता है, ज्यादा इंटरनेट यूज़ करने वालो के लिए ये प्लान अच्छा नहीं है।