Skip to content

Yatharth Meaning in Hindi – यथार्थ का अर्थ

यथार्थ – यथार्थ संस्कृत भाषा का शब्द है। यथार्थ शब्द “यथा” और “अर्थ” से मिलकर बना है। यथा का अर्थ होता है – जैसे, ज्यों। अतः यथार्थ का मतलब हुआ – अर्थ के जैसे,
अर्थ के अनुसार, जैसा रूप, गुण वैसा अर्थ। हमारे आसपास जो कुछ हम देखते हैं या फिर हमने देखा है ज़रूरी नहीं है कि वह यथार्थ हो, अगर यथार्थ का सही मायने में हम अर्थ समझना चाहें तो जो कुछ हमने देखा है उसको ठीक तरीक़े से समझना ही यथार्थ है।

यथार्थ का हिंदी अर्थ-

– जैसा होना चाहिए ठीक वैसा
– उचित
– ठीक
– सच
– जैसे का तैसा, ज्यों का त्यों
[स्त्री.] यथार्थ होने का भाव, सत्यता।

यथार्थ शब्द के वाक्य में प्रयोग-

1. यथार्थ ही ज्ञान है।
2. महेंद्र ने जो कुछ कहा है अब वही यथार्थ है।

यथार्थ से संबंधित कुछ अन्य शब्द-

यथार्थवाद – जो वस्तु, विचार या जो भी हमें दिखाई दे रहा है उसे उसी रूप में स्वीकार करना। यथार्थवाद एक दार्शनिक सिद्धांत भी है जिसके अनुसार- जैसा यह संसार है उसे ठीक उसी तरह स्वीकार करना।

यथार्थवादी- वह व्यक्ति जो यथार्थवाद के सिद्धांत में यक़ीन रखता है। हमेशा सच बोलने वाला इंसान।

जैसे- विक्रम यथार्थवादी है।

error: Content is protected !!