संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं. विशेषण किसी वस्तु का अप्रत्यक्ष नाम होता है
सर्वनाम की भांति ही विशेषण भी एक तरह की संज्ञा ही होता है. जैसे: नीला आकाश, लम्बी लड़की, छोटा लड़का, एवं सुन्दर महिला इत्यादि में नीला, लंबी, छोटा, मोटा, सफ़ेद तथा सुन्दर विशेषण शब्द हैं
विशेषण के उदाहरण
सविता बहुत सुंदर लड़की है
शंकर बहुत मेहनती कार्यकर्ता है
जयपुर स्वच्छ शहर है.
महेश बुरा लड़का है
उसके पास बीस पुस्तकें हैं
गुणवाचक विशेषण
वह विशेषण शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द का गुण, दोष, रंग, रूप, आकार, स्वभाव, समय, स्थान या दशा आदि का बोध करवाता है, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं
संख्यावाचक विशेषण
वह विशेषण शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की निश्चित या अनिश्चित संख्या, क्रम या गणना का बोध करवाता है, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।
परिमाणवाचक विशेषण
किसी वाक्य में संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की मात्रा, परिमाण, नाप या तौल का बोध करवाने वाले शब्दों को परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।
सार्वनामिक विशेषण
किसी वाक्य में संज्ञा शब्दों की विशेषता बताने वाले सर्वनाम शब्दों को सार्वनामिक विशेषण कहते हैं। सार्वनामिक विशेषण को संकेतवाचक विशेषण भी कहते हैं।
प्रविशेषण किसे कहते हैं
विशेषण शब्द की विशेषता बताने वाले शब्द को प्रविशेषण कहते हैं। जैसे: बहुत मोटा आदमी, बिल्कुल दुबली औरत आदि