Table of Contents
Nam Dhatu Kriya | नामधातु क्रिया
नामधातु क्रिया (Nam Dhatu Kriya) क्रियाओं का निर्माण संज्ञा, सर्वनाम अथवा विशेषण शब्दों में प्रत्यय जोड़कर किया जाता है। दरअसल, सभी क्रियाओं का निर्माण धातुओं से होता है, लेकिन हिंदी के बहुत से शब्द संज्ञा, विशेषण और सर्वनाम शब्दों में ना प्रत्यय जोड़ देने से बनाए जाते हैं। इस तरह बनाए जाने वाले क्रिया शब्द ही नामधातु क्रिया (Nam Dhatu Kriya) शब्द कहलाते हैं।
इस लेख में हम नामधातु क्रियापद के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं। अतः नाम धातु क्रियाओं के बारे में विस्तार से जानने के लिए लेख को धैर्यपूर्वक पूरा पढ़ें।

Nam Dhatu Kriya Kise Kahate Hain | नामधातु क्रिया किसे कहते हैं
क्रिया का वह रूप जिसमें क्रिया का निर्माण संज्ञा, सर्वनाम अथवा विशेषण में प्रत्यय जोड़ने से होता हो उसे नामधातु क्रिया कहते हैं। आमतौर पर क्रियाओं का निर्माण धातु से होता है, लेकिन नामधातु क्रियाओं को संज्ञा, सर्वनाम अथवा विशेषण शब्दों में ‘ना’ प्रत्यय जोड़कर बनाया जाता है।
संस्कृत शब्दों से नामधातु क्रिया का निर्माण
- धिक्कार + ना = धिक्कारना
- अनुराग + ना = अनुरागना
अरबी, फारसी शब्दों से नामधातु क्रिया का निर्माण
- गुजर + ना गुजरना
- बदल + ना बदलना
- खरीद + ना खरीदना
- ख़र्च + ना ख़र्चना
- दाग़ + ना दाग़ना
- आजमा + ना आजमाना
हिंदी भाषा के शब्दों से नामधातु क्रिया का निर्माण
हिंदी भाषा के शब्द के अन्त में ‘आ’ तथा आद्य ‘आ’ को हृस्व कर दिया जाता है।
- दुख + ना दुखाना
- लाठी + ना लठियाना
- बिलग + ना बिलगाना
संज्ञा शब्दों से नामधातु क्रिया का निर्माण
- बात से बतियाना
- लात से लतियाना
- हाथ से हथियाना
- लाज से लजाना
- शर्म से शर्माना
- रंग से रंगना
सर्वनाम शब्दों से नामधातु क्रिया का निर्माण
- अपना से अपनाना
विशेषण शब्दों से नामधातु क्रिया का निर्माण
- गर्म से गर्माना
- गरम से गरमाना
- ठंडा से ठंडाना
- साठ से सठियाना
FAQs
नामधातु क्रिया क्या होती है?
दरअसल, सभी क्रियाओं का निर्माण धातुओं से होता है, लेकिन हिंदी के बहुत से शब्द संज्ञा, विशेषण और सर्वनाम शब्दों में ना प्रत्यय जोड़ देने से बनाए जाते हैं। इस तरह बनने वाली क्रिया को नामधातु क्रिया (Nam Dhatu Kriya) कहते हैं।
शर्म का नामधातु क्रिया क्या है?
शर्म की नामधातु क्रिया शर्माना होती है।
धिक्कार शब्द की नामधातु क्रिया क्या होगी?
धिक्कार शब्द की नामधातु क्रिया धिक्कारना होगी।
रंग की नामधातु क्रिया क्या होगी?
रंग की नामधातु क्रिया रंगना होगी।
नामधातु क्रिया कैसे बनती है?
नामधातु क्रिया को संज्ञा, सर्वनाम अथवा विशेषण शब्दों में ‘ना’ प्रत्यय जोड़कर बनाया जाता है।
इस लेख में हमने आपको नामधातु क्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। नामधातु क्रिया से सम्बंधित किसी भी तरह की दुविधा या सवाल के लिए आप हमें कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके बता सकते हैं.
Other Posts Related to Hindi Vyakran
- संज्ञा
- सर्वनाम
- प्रत्यय
- उपसर्ग
- वाक्य
- शब्द-विचार
- कारक
- समास
- विशेषण
- विलोम शब्द
- पर्यायवाची शब्द
- तत्सम और तद्भव शब्द
- संधि और संधि-विच्छेद
- सम्बन्धबोधक अव्यय
- अयोगवाह
- हिंदी वर्णमाला
- वाक्यांश के लिए एक शब्द
- समुच्चयबोधक अव्यय
- विस्मयादिबोधक अव्यय
- जातिवाचक संज्ञा
- व्यक्ति वाचक संज्ञा
- प्रेरणार्थक क्रिया
- भाव वाचक संज्ञा
- सकर्मक क्रिया