परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Pariman Vachak Visheshan

Pariman Vachak Visheshan

परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा (Pariman Vachak Visheshan Ki Paribhasha)

किसी वाक्य में संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की मात्रा, परिमाण, नाप या तौल का बोध करवाने वाले शब्दों को परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।जैसे:- सब अनाज, सारा दूध, थोड़ा घी, बहुतेरा काम इत्यादि।

आसान भाषा में कहें तो किसी पदार्थ या वस्तु की मात्रा, परिमाण, नाप या तौल को सूचित करने वाले शब्दों को परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

यदि परिमाण बोधक शब्दों का प्रयोग एकवचन संज्ञा के साथ हुआ हो तो ये परिमाणवाचक विशेषण होते हैं। जैसे:- बहुत पानी, सारा देश आदि।

यदि परिमाण बोधक शब्दों का प्रयोग बहुवचन संज्ञा के साथ हुआ हो तो यह अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण होते हैं। जैसे:- बहुत लोग, सारे देश आदि।

किसी संज्ञा अथवा सर्वनाम का निश्चित परिमाण सूचित करने के लिए संख्यावाचक विशेषण के साथ परिमाणबोधक संख्याओं का प्रयोग किया जाता है। जैसे:- दो सेर तेल, तीन गज कपड़ा, बीस हाथ ज़मीन इत्यादि।

किसी वस्तु का ‘एक’ परिमाण बताने हेतु परिमाणबोधक संज्ञा के साथ ‘भर’ प्रत्यय का प्रयोग किया जाता है। जैसे:- गज भर कपड़ा, हाथ भर ज़मीन आदि।

परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण (Pariman Vachak Visheshan Ke Udaharan)

  • राधा ने कविता को बहुत समझाया।
  • यह कपड़ा थोड़ा छोटा है।
  • मुझे बहुततेरे काम है।
  • अमित ज़रा सी बात पर बिगड़ गया।
  • तुम्हारे पास तो हाथ भर ज़मीन भी नहीं है।

परिमाणवाचक विशेषण के भेद (Pariman Vachak Visheshan Ke Bhed)

परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद होते हैं:- निश्चित परिमाणवाचक विशेषण और अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण।

  1. निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
  2. अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण (Nishchitpariman Vachak Visheshan)

किसी वाक्य में संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की निश्चित मात्रा, परिमाण, नाप या तौल का बोध करवाने वाले शब्दों को निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे:- तीन किलो अनाज, दो लीटर तेल, चार मीटर कपड़ा, चार किलो आलू आदि

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण (Nishchitpariman Vachak Visheshan Ke Udaharan)

  • सात लीटर तेल देना।
  • ओलावृष्टि से बीस हज़ार टन अनाज नष्ट हो गया।
  • तीन किलो पनीर देना।
  • मेरे पास तीन लीटर दूध है।
  • हमें प्रतिदिन तीन लीटर पानी पीना चाहिए।
  • अतुल के पास दस बीघा ज़मीन है।

उपरोक्त सभी उदाहरणों में सात लीटर, बीस हज़ार टन, तीन किलो, तीन लीटर एवं दस बीघा एक निश्चित परिमाण को दर्शाते हैं। अतः उपरोक्त सभी उदाहरण निश्चित परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण हैं।

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण (Anishchitpariman Vachak Visheshan)

किसी वाक्य में संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की अनिश्चित मात्रा, परिमाण, नाप या तौल का बोध करवाने वाले शब्दों को अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे:- थोड़ा अनाज, कुछ फल, बहुत हानि, अधिक सा बल, बहुत सारा धन, कम ज़्यादा आमदनी आदि

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण (Anishchitpariman Vachak Visheshan Ke Udaharan)

  • मुझे कुछ फल खरीदने हैं।
  • हमारे पास बहुत सी कपास है।
  • मेरे पास बहुत कपड़े हैं।
  • इस धंधे में बहुत थोड़ा लाभ है।
  • शंकर की भैंस बहुत दूध देती है।

उपरोक्त वाक्यों में कुछ, बहुत सी, बहुत कपड़े, बहुत थोड़ा, बहुत इत्यादि शब्द एक अनिश्चित परिमाण को दर्शाते हैं। अतः उपरोक्त सभी उदाहरण अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण हैं।

परिमाणवाचक विशेषण के महत्वपूर्ण प्रश्न

परिमाणवाचक और संख्यावाचक में क्या अंतर है?

परिणामवाचक से किसी संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित या अनिश्चित मात्रा या नाप के बारे में पता चलता है, जबकि संख्यावाचक से किसी संज्ञा या सर्वनाम की संख्या के बारे में पता चलता है।

परिमाणवाचक विशेषण के कितने भेद होते हैं?

पदार्थ की निश्चित एवं अनिश्चित मात्रा के आधार पर परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद होते हैं:- निश्चित परिमाणवाचक विशेषण और अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण।

Other Posts Related to Hindi Vyakran

  1. संज्ञा
  2. सर्वनाम
  3. प्रत्यय
  4. उपसर्ग
  5. वाक्य
  6. शब्द-विचार
  7. कारक
  8. समास
  9. विशेषण
  10. विलोम शब्द
  11. पर्यायवाची शब्द
  12. तत्सम और तद्भव शब्द
  13. संधि और संधि-विच्छेद
  14. सम्बन्धबोधक अव्यय
  15. अयोगवाह
  16. हिंदी वर्णमाला
  17. वाक्यांश के लिए एक शब्द
  18. समुच्चयबोधक अव्यय
  19. विस्मयादिबोधक अव्यय
  20. जातिवाचक संज्ञा
  21. व्यक्ति वाचक संज्ञा
  22. प्रेरणार्थक क्रिया
  23. भाव वाचक संज्ञा
  24. सकर्मक क्रिया