Hindi Alphabet Varnamala and Latters
Hindi Alphabet Varnamala and Latters: हिंदी भाषा विश्व की समस्त भाषाओं में सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा है, जिसे भारत की राष्ट्रभाषा और राजभाषा का दर्जा हासिल है। विश्व की प्रत्येक भाषा की तरह ही हिंदी भाषा की सबसे सुक्ष्म इकाई वर्ण (Latter) होता है, जिसे एक क्रमबद्ध और व्यवस्थित रूप में लिखा जाता है।
वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला (Alphabet) कहते हैं। मानक हिंदी वर्णमाला (Hindi Alphabet) में 44 वर्णों को शामिल किया गया है, जिसमें 11 स्वर और 33 व्यंजन हैं।
Hindi Alphabet Vowel (हिंदी वर्णमाला स्वर)
जिन वर्णों का उच्चारण करने के लिए किसी अन्य वर्ण की आवश्यकता नहीं होती उन्हें स्वर (Hindi Swar) कहते हैं। हिंदी वर्णमाला में ग्यारह स्वर होते हैं।
अ | आ | इ | ई |
उ | ऊ | ऋ | ए |
ऐ | ओ | औ |
हिंदी वर्णमाला (Hindi Varnamala) में ग्यारह स्वरों के अतिरिक्त अनुस्वार (अं) और विसर्ग (अ:) नामक दो ध्वनियां और भी होती हैं, जिन्हें अयोगवाह कहते हैं। इन दोनों वर्णों को मानक हिंदी स्वरों में स्थान नहीं दिया गया है।
हिंदी व्याकरण में स्वर एक विस्तृत अध्याय है। यदि आप हिंदी स्वर (Hindi Swar) का विस्तृत अध्ययन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए।
Hindi Alphabet Consonant (हिंदी वर्णमाला व्यंजन)
जिन वर्णों का उच्चारण स्वरों की सहायता से किया जाता हो उन्हें व्यंजन (Hindi Vyanjan) कहते हैं। हिंदी वर्णमाला में 33 व्यंजन होते हैं। व्यंजन वर्णों का उच्चारण बिना स्वरों की सहायता के संभव नहीं है, अर्थात जब किसी व्यंजन में स्वर को मिला दिया जाता है तो वह सम्पूर्ण व्यंजन बनता है। स्वर रहित व्यंजन को लिखते समय उसके नीचे हल् (्) का चिह्न लगाते हैं।
क | ख | ग | घ | ड़ |
च | छ | ज | झ | ञ |
ट | ठ | ड | ढ | ण |
त | थ | द | ध | न |
प | फ | ब | भ | म |
य | र | ल | व | |
श | ष | स | ह |
हिंदी व्याकरण में व्यंजन एक विस्तृत अध्याय है। यदि आप हिंदी व्यंजन (Hindi Vyanjan) का विस्तृत अध्ययन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए।
Hindi Varnamala Chart (हिंदी वर्णमाला चार्ट)
हिंदी वर्णमाला चार्ट (Hindi Varnamala Chart) में सभी वर्णों को लिखा जाता है। हिंदी वर्णमाला चार्ट (Hindi Varnamala Chart) को देवनागरी लिपि में लिखा गया है। देवनागरी लिपि के अतिरिक्त हिंदी को ‘कैथी’ और ‘महाजनी’ लिपियों में लिखा जाता है, लेकिन हिंदी की ये लिपियां प्रचलित नहीं हैं।
यहाँ हम हिंदी वर्णमाला चार्ट (Hindi Varnamala Chart) दे रहे हैं. इस चार्ट में हम हिंदी वर्णमाला को पिक्चर (Hindi Varnamala With Pictures) के साथ उपलब्ध करवा रहे हैं, ताकि आपको समझने में आसानी हो.


Hindi Varnamala Chart pdf Download
हिंदी वर्णमाला के 52 अक्षर एक पीडीऍफ़ के रूप में आप प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
Hindi Varnamala in English
आजकल हिंदी को भी अंग्रेज़ी में टाइप करके ही लिखा जाता है, इसलिए हिंदी वर्णमाला को अंग्रेज़ी (Hindi Varnamala in English) में भी जानना आवश्यक है. यहाँ हम हिंदी के प्रत्येक अक्षर को हिंदी में लिखना बता रहे हैं.

Hindi Alphabet Varnamala FAQs
-
हिन्दी वर्णमाला में कितने वर्ण होते हैं?
हिंदी वर्णमाला में 44 वर्ण होते हैं.
-
हिंदी वर्णमाला में स्वरों की कुल संख्या कितनी है?
हिंदी वर्णमाला में स्वरों की संख्या 11 होती है.
-
हिंदी में कुल कितने व्यंजन है?
हिंदी में कुल 39 व्यंजन होते हैं, जिसमें 33 व्यंजन मानक हिंदी व्यंजन होते हैं, चार संयुक्त व्यंजन (क्ष, त्र, ज्ञ, श्र ) होते हैं और दो उत्क्षिप्त व्यंजन होते हैं.
-
क से ज्ञ तक कितने अक्षर होते हैं?
क से तक ज्ञ 36 अक्षर होते हैं.
Other Posts; Related to Hindi Vyakran
संज्ञा की परिभाषा, भेद और उदाहरण
- भाववाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण
- जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण
- व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण
सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण
- संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
- निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
- प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
- निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण
- पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण
समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
- अव्ययीभाव समास की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण
- द्विगु समास की परिभाषा और उदाहरण
- कर्मधारय समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
- बहुव्रीहि समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
- द्वन्द्व समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
- तत्पुरुष समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
वाक्य की परिभाषा, भेद एवं उदहारण
- मिश्र वाक्य की परिभाषा एवं उदाहरण
- संयुक्त वाक्य की परिभाषा एवं उदाहरण
- साधारण वाक्य की परिभाषा एवं उदहारण